---Advertisement---

Viral Video: व्यूज के चक्कर में डायन बनी मां! नन्हें से बच्चे को स्कूटी की डिग्गी में बंद करके किया खौफनाक कांड

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक जालिम मां का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो बच्चे को डिग्गी में बंद करके स्कूटी को चला रही है। उसे जरा भी खौफ नहीं है कि,  इस लापरवाही से मासूम की जान जा सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 12, 2026 2:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। हालत इतने बिगड़ चुके हैं कि, वो ना तो अपनी जिंदगी की चिंता करते हैं और ना ही दूसरे के बारे में सोचते हैं। आए दिन दिल को दहला देने वाली घटनाओं के वीडियो सामने आते रहते हैं। इन्हें देखकर खौफ आ जाता है। एक ऐसे ही पागलपन से भरा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक मां अपने मासूम  बच्चे की जान की परवाह किए बिना, स्कूटी की डिग्गी में बंद कर देती है। इसके बाद कुछ ऐसा करती है। जिसे देख लोगों की रुह कांप जाती है।

इंस्टाग्राम रील के चक्कर में मां ने मासूम की जिंदगी को मुसीबत में डाला

ये वायरल वीडियो Sachya नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला नन्हें से बच्चे को गोद में लेकर आती है और बच्चे को स्कूटी की डिग्गी के अंदर बंद कर देती है।

देखें वीडियो

इतना ही नहीं वो बच्चे को अंदर रखने के बाद स्कूटी लेकर चलती बनती है। उसे जारा भी चिंता नहीं है कि, इस हरकत से बच्चे की जान जा सकती है। ये घटना दिल दहला देने वाली है। जो भी देख रहा है वो इस महिला पर एक्शन की बात कर रहा है।

Viral Video देख यूजर्स ने की एक्शन की मांग

मां के द्वारा मासूम बच्चे के द्वारा की जा रही ये खौफनाक घटना का वीडियो एक्स पर 11 मार्च को अपलोड किया गया है। वीडियो देख एक यूजर लिखता है, ‘अब टाइम आ गया है कि, रील नशा मुक्ति केन्द्र खुलना चाहिए’। दूसरा लिखता है, ‘इसे जेल में डालो’। तीसरा लिखता है, ‘मध्य प्रदेश के आरटीओ को इसका लाइसेंस कैंसिल करना चाहिए’। वीडियो पर दिख रही स्कूटी का नंबर मध्य प्रदेश का है। ऐसे में कुछ लोग इसे एमपी का वीडियो बता रहे हैं। बेहरहाल महिला को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Health Tips

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026