---Advertisement---

Viral Video: कैमरे में कैद हुई देवरानी, जेठानी और सास की खौफनाक मारपीट, कुटाई को देख मर्दों को आया खौफ

Viral Video: सोशल मीडिया पर देवरानी, जेठानी और सास के बीच हो रही भयंकर लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना पर उन्नाव पुलिस ने एक्शन ले लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 29, 2026 1:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर देवरनी, जेठानी और सास के बीच भयंकर मारपीट हुई है। जब महिलाओं के बीच लड़ाई हो रही थी तो किसी परिजन ने इस घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब यही घटना सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्नाव पुलिस की तरफ से एक्शन लिया गया है। इस मामले में चार महिलाओं पर केस दर्ज हुआ है। ये घटना उन्नाव जिले के बिहार थाना इलाके की है।

देवरानी, जेठानी और सास के बीच भयंकर लड़ाई

सास और बहुओं के बीच होती इस भयंकर मारपीट के वायरल वीडियो को एक्स पर NCMIndia Council For Men Affairs नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, तीनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़-पकड़कर मार रही हैं।

देखें वीडियो

आस-पास मौजूद बच्चे इस लड़ाई को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन महिलाएं पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। खबरों की मानें तो यह पूरी घटना घरेलू कलह और आपसी मनमुटाव के चलते शुरू हुई। जिसमें देवरानी और जेठनी लड़ रही थीं। जेठानी के द्वारा की जा रही भयंकर मारपीट को रोकने के लिए जब बूढ़ी सास बीच में आयी तो उसे भी बहु ने पीट दिया। इस मारपीट में बूढ़ी महिला बुरी तरह से घायल बताई जा रही है। अभी तक लड़ाई का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।

Viral Video पर उन्नाव पुलिस ने लिया एक्शन

देवरानी, जेठानी और सास के बीच की इस लड़ाई पर खुद उन्नाव पुलिस ने एक्शन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

देखें पोस्ट

पुलिस ने मामले की सूचना देते हुए एक्स पर लिखा, ‘ प्रकरण के सम्बन्ध में थाना बिहार पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है, विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।’  खबरों की मानें तो इस मामले में चार महिलाओं पर केस दर्ज हुआ है। इसके साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranbir Kapoor

सितम्बर 28, 2026

Gorakhpur Viral Video

सितम्बर 27, 2026

Health Tips

सितम्बर 27, 2026

Health Tips

सितम्बर 27, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 26, 2026