---Advertisement---

Viral Video: वाह रे पागल मानुष! पहले नोचे शेर के बाल फिर, मुंह और नाक में डाली उंगली, जंगल के राजा से पंगा लेता सनकी लड़का कैमरे में कैद, भड़के लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर शेर से पंगा लेता एक सनकी लड़का वायरल हो रहा है। वो कभी जंगल के राजा के बाल नोच रहा है तो कभी उसके मुंह में उंगली डालने की कोशिश कर रहा है। इस हरकत को देख यूजर्स भड़क गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 20, 2025 2:02 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान की सनक और पागलपन की कोई सीमा नहीं है। ये बात तो हम सभी जानते हैं और मानते हैं, लेकिन कुछ लोगों पर इसका जरा भी असर नहीं पड़ता है। यही वजह है कि, वो सनकपन में कुछ ऐसी हरकत कर जाते हैं, जिसकी वजह से उनकी जान पर ही बन आती है। एक ऐसा ही वायरल वीडियो Social Media पर काफी देखा जा रहा है। इसे देखने के बाद लोगों को बहुत भयंकर गुस्सा भी आ रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक लड़का शेर के पिंजरे में घुसकर उसे तंग कर रहा है। कभी वो उसके मुंह में उंगली डाल रहा है तो कभी उसके बाल नोच रहा है। इस दौरान जंगल का राजा काफी परेशान हो रहा है।

शेर से पंगा लेता सनकी लड़का कैमरे में कैद

इस सनकी लड़के के Viral Video को trunicle नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। ये वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी स्पष्ट जानकारी तो मौजूद नहीं है।

Watch Video

लेकिन वीडियो पर लिख कैप्शन से पता चलता है कि, इस सनकी लड़के का नाम सय्यद उसामा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का शेर के बाड़े में घुसा हुआ है और पिंजरे में बंद शेर के कभी बाल नोच रहा है तो कभी उसकी नाक और मुंह में उंगली डालने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान शेर को बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा है। लेकिन वो शेर के सामने बेबस हो चुका है। वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा है। लड़के की जरा सी चूक उसके लिए जानलेवा हो सकती है।

Viral Video देख यूजर्स के तन-बदन में लगी आग

शेर से पंगा लेते इस लड़के के वायरल वीडियो को 6 जून को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया था। इस पर 11000 से ज्यादा लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है,’ ‘इस आदमी को अरेस्ट मत करो बल्कि, शेर का गेट खोल दो’। दूसर लिखता है, ‘इस लड़के को इसी के साथ पिंजरे में छोड़ दो’। तीसरा लिखता है, ‘ये इंसान है… मैं समझ नहीं पा रहा इनमें से जानवर कौन है?’ इसके साथ ही कई सारे यूजर्स कमेंट करते हुए लिख रहे है कि, ‘इसे तुरंत अरेस्ट करो’।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026