---Advertisement---

Viral Video: जिंदगी बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा युवक और कर्मचारियों का चलता रहा ‘लंच ब्रेक’, देखें फाइनेंस कंपनी की शर्मनाक करतूत

Viral Video: सोशल मीडिया पर फाइनेंस कंपनी के कर्माचारियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक पीड़ित गोल्ड लोन लेने के लिए गिड़गिड़ा रहा है और स्टाफ मजे से खाना खा रहा है। पीड़ित का कहना है कि, मरीज अस्पताल में भर्ती है।  लेकिन स्टाफ मदद करने को तैयार नहीं है। ये आरोप मुथूट फाइनेंस के कर्मचारियों पर लगे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 18, 2026 2:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के सामने गोल्ड लोन के लिए गिड़गिड़ाते एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन कंपनी का स्टाफ मदद करने की बजाय खाने का आनंद ले रहा है। पीड़ित चिल्लाते हुए बता रहा है कि, उसका परिजन अस्पताल में भर्ती है। इमरजेंसी में उसे पैसे चाहिए। लेकिन स्टाफ उसकी सुनने को तैयार नहीं है। सारे कर्मचारी बैठकर एक साथ खाने में लगे हुए है। वो पीड़ित के साथ बहुत ही बुरा बर्ताव भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहे लोग देश की सबसे बड़ी गोल्ड लोन देने वाली कंपनी मुथूट फाइनेंस  के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

गोल्ड लोन के लिए फाइनेंस कंपनी के सामने बेबस दिखा युवक

गोल्ड लोन के लिए कर्मचारियों से मदद की गुहार लगाते युलक के वायरल वीडियो को एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘ चौंकाने वाली बात: एक ग्राहक का आरोप है कि वह अर्जेंट गोल्ड लोन के लिए मुथूट फाइनेंस गया था क्योंकि उसके परिवार के एक सदस्य की सर्जरी होनी थी, लेकिन उसने दावा किया कि स्टाफ ने मदद करने से मना कर दिया और खाने के लिए चले गए। उसने यह भी आरोप लगाया कि बाद में सिक्योरिटी गार्ड उसे ब्रांच से बाहर ले गए।’

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, पीड़ित अपने गोल्ड के बदले का पैसा मांग रहा है। लेकिन कर्मचारी उसकी मदद करने की जगह एक साथ बैठकर खाना खा रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि, सारे लोगों को एक साथ लंच करना जरुरी है क्या?   वो मदद मांग रहा है। लेकिन गार्ड उसे बाहर ले जाता है।

Viral Video देख यूजर्स ने उठाए सवाल

फाइनेंस कंपनी का ये वायरल वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 17 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 3.66 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है। एक यूजर कमेंट करते हुए कहा है कि, ‘ये एटीएम नहीं है लोन लेने की एक प्रक्रिया होती है, जिसे पूरा करना जरुरी होती है। वहीं, सर्विस सेक्टर में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति जानता है कि लगभग हर ग्राहक यही कहता है कि मामला इमरजेंसी या ज़रूरी है। फिर भी, ठीक से काम करने के लिए स्टाफ़ को खाना खाने के लिए समय चाहिए होता है।’ इसके अलावा दूसरा लिखता है, ‘गोल्ड लोन का प्रोसेस 10 मिनट का नहीं होता’। वहीं, काफी लोग इसे शर्मनाक बता रहे हैं। वो बीमा कपंनी पर अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Health Tips

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 5, 2026