---Advertisement---

Viral Video: बच्चे को खाने आ रहे शेर के भैंस ने छुड़ाए छक्के, देखें कैसे जंगल का राजा गली के कुत्ते की तरह दुम दबा कर भागा?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शेर और भैंस का वीडियो वायरल हो रहा है। वो शेर से अपने बच्चे के लिए भिड़ जाती है। इसके साथ ही उसकी ऐसी बैंड बजाती है कि, उसे उल्टे पैरा भागने पर मजबूर होना पड़ जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 22, 2025 6:31 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शेर अपनी हिम्मत , ताकत और दिमाग के कारण जंगल का राजा कहा जाता है। यही वजह है कि, इससे इंसान हो या फिर जानवर हो सभी डरते हैं। बहुत ही कम ऐसा होता है कि, इस खूंखार शिकार के मुंह से शिकार बचकर निकल जाए। लेकिन क्या आपने शेर को एक मामूली सी भैंस से डरते हुए भागते देखा है? अगर नहीं तो इस वायरल वीडियो में देख लीजिए। सोशल मीडिया पर एक भैंस और शेर की लड़ाई का वीडियो काफी देखा जा रहा है। वो अपने मासूम बच्चे को बचाने के लिए जान की बाजी लगा देती है।

भैंस के सामने फेल हुआ जंगल का राजा

ये जिंदगी और मौत का वायरल वीडियो Wildlife Uncensored नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक भैंस और उसके बच्चे को देखकर शेर शिकार करने के लिए जैसे ही दौड़ता है वैसे, ही बाजी पलट जाती है। भैंस अपने बच्चे के सामने दीवार बनकर खड़ी हो जाती है। वह अपने नुकीले सींगों से शेर को ललकारने लगती है। भैंस के इस गुस्से को देखकर शेर वहां से अपनी दुम दबाकर भागने में ही भलाई समझता है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे भैंस की तारीफ

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 21 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 1 लाख 8 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। एक लिखता है, ‘शेर हार गया’। दूसरा लिखता है, ‘ये शेर जंगल का राजा नहीं है’। तीसरा लिखता है, ‘शेर से पंगा लेकर एक मां ने अपने बच्चे को बचाया है।’ वीडियो में दिख रही भैंस की हिम्मत यूजर्स को काफी इप्रेस कर रही है। यही वजह है कि, वो जमकर इस वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026