---Advertisement---

Fog Alert 16 Nov 2025: उत्तराखंड के इन जिलों में तापमान पहुंच शून्य से नीचे, तो दिल्ली, समेत कई राज्यों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड का अलर्ट; जानें वेदर रिपोर्ट

Fog Alert 16 Nov 2025: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड का आरंभ हो चुका है। उत्तराखंड के कई जिलों में तो तापमान माइन्स में पहुंच चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 15, 2025 6:05 अपराह्न

Fog Alert 16 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 16 Nov 2025: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक हड्डी गला देने वाली ठंड का आरंभ हो चुका है। उत्तराखंड के कई जिलों में तो तापमान माइन्स में पहुंच चुका है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो कई जगहों पर तो विभाग भीषण, कोहरा और ठंड का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान ने कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। यानि हर जगह कुदरती कहर देखने को मिल रही है। इसी बीच विभाग ने Fog Alert 16 Nov 2025 का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

उत्तराखंड के इन जिलों में तापमान पहुंच शून्य से नीचे

उत्तराखंड में ठंड की शुरूआत हो चुकी है। कई जगहों पर तापमान शून्य पहुंच चुका है, तो कहीं तापमान -5 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगर उत्तराखंड की बात करें तो बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग समेत कई जगहों पर तो तापमान माइन्स में पहुंच चुका है। सबकुछ तुरंत जम जा रहा है। स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा 15 से 17 नवंबर के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में, तथा 16 नवंबर को उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और झारखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है।

दिल्ली, समेत कई राज्यों में घने कोहरे बढ़ाएगा परेशानी

राजधानी दिल्ली की बात करें तो विभाग ने आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड का अंदेशा जताया है, यहां तक की न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह के वक्त तो विभाग की तरफ से शीतलहर कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है। गले 48 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद धीरे-धीरे 2-3°C की वृद्धि होगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026