---Advertisement---

Heat Alert 11 March 2026: देश के कई शहरों में येलो और ओरेंज अलर्ट! जानें आंधी-तूफान के बीच किन राज्यों में हीट वेव से बढ़ेगी तपिश

Heat Alert 11 March 2026: देश अलग-अलग कोने में जहां बारिश का सितम भी जारी है तो इस सबके बीच गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है लेकिन आपके यहां मौसम की स्थिति कैसी है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 10, 2026 6:32 अपराह्न

Heat Alert 11 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Heat Alert 11 March 2026: आसमान से गर्मी आफत बनकर टूट रही है पर निश्चित स्थान पर इसने लोगों को हाल बेहाल कर दिया है। हिट अलर्ट 11 मार्च 2026 की बात करें तो कई शहरों में मौसम विभाग की तरफ से येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई जगहों पर आसमान से गर्मी की तपन बढ़ने वाली है। आइए जानते हैं आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है और कहां आपको सावधान रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली से लेकर बिहार यूपी तक के मौसम कैसा रहने वाला है।

Heat Alert 11 March 2026 में देखें दिल्ली से लेकर बिहार तक की स्थिति

हीट अलर्ट 11 मार्च 2026 की बात करें तो दिल्ली में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान होने की बात कही गई है तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहने की बात की गई है। वहीं यूपी में गाजियाबाद, आगरा में आसमान साफ रहेगा जहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। बिहार में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं लेकिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री बताया गया है। कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।

हीट अलर्ट 11 मार्च 2026 के बीच उड़ीसा में मौसम की करवट

हीट अलर्ट 11 मार्च 2026 में मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स, वेस्ट खासी हिल्स, ईस्ट खासी हिल्स और री भोई जिलों में हल्की आंधी-तूफान के लिए ऑरेंज वॉर्निंग जारी की गई है, जिसकी हवा की स्पीड 40 kmph से कम होगी और साथ ही हल्की बारिश होगी। ओडिशा के मयूरभंज जिले में हल्की बारिश (5-15 mm/hr) के साथ हल्की आंधी-तूफान और बिजली कड़कने और हवा की स्पीड 41-61 kmph होगी। ओडिशा के गजपति, कंधमाल, नयागढ़, गंजम और केंदुझार जिलों में हल्की बारिश और हल्की आंधी-तूफान के लिए येलो वॉर्निंग जारी की गई है। नागालैंड के उखरुल, सेनापति, तामेंगलोंग, कांगपोकपी, टेंग्नौपक, चंदेल और चुराचांदपुर जिलों में हल्की बारिश और हल्की आंधी-तूफान के लिए येलो वॉर्निंग जारी की गई है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तक जानें मौसम का हाल

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में दिन का तापमान अगले 3 दिनों में 12 मार्च तक सामान्य से 5-7 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहने की संभावना है; उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, गुजरात राज्य, मध्य प्रदेश में 4-6 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में 16 मार्च तक कहीं-कहीं वर्षा/बर्फबारी की संभावना है, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 12 मार्च के दौरान कहीं-कहीं गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ ओलवृष्टि और जम्मू-कश्मीर में 11 मार्च को कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।

हीट वेव और गर्म और नमी वाले मौसम की चेतावनी

हीट अलर्ट 11 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश और उत्तरी कोंकण के कुछ इलाकों के साथ गुजरात में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ के कुछ इलाकों में और 11 तारीख को उत्तरी कोंकण और 12 मार्च को गुजरात राज्य में हीट वेव की स्थिति हो सकती है। इस दौरान गुजरात राज्य के तटीय इलाकों में कुछ इलाकों में गर्म और नमी वाली स्थिति रहने की संभावना है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 16, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 16, 2026

Viral Video

जून 16, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 16, 2026

Mamata Banerjee

जून 16, 2026

US-Iran-Deal

जून 16, 2026