---Advertisement---

कल का मौसम 13 Nov 2025: बारिश के साथ इन राज्यों में आसमानी आफत का कहर, तो राजस्थान समेत इन जगहों पर शीतलहर, बर्फीली तूफान से बढ़ेगी मुसीबत; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 13 Nov 2025: देशभर में लगातार मौसम की आंख मिचौली जारी है। नवंबर का आधा महीना बीतने को है, लेकिन अभी भी बारिश का अलर्ट जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 12, 2025 6:26 अपराह्न

कल का मौसम 13 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 13 Nov 2025: देशभर में लगातार मौसम की आंख मिचौली जारी है। नवंबर का लगभग आधा महीना बीतने को है, लेकिन अभी भी कई जगहों पर मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा कई जगहों पर ठंड का आगमन हो चुका है। दिल्ली, राजस्थान, एमपी में तो शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा रखी है। इसके अलावा विभाग की तरफ से कई जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। यानि देशभर में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 13 Nov 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

बारिश के साथ इन राज्यों में आसमानी आफत का कहर – कल का मौसम 13 Nov 2025

तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) की संभावा है।
केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) की संभावना है। 13 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों और छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति गंभीर हो सकती है और 14 और 15 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। 12-15 नवंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। 12 और 13 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर ठंडे दिन की स्थिति रहने की संभावना है।

बर्फीली तूफान से लोगों की बढ़ेगी मुसीबत से लोगों की बढ़ेगी मुसीबत

पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फीली तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को अलर्ट रहने के लिए भी कहा गया है। वहीं अगर उत्तराखंड में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने रूद्रप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री समेत कई जगहों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं निचली इलाकों में विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। यानि आने वाले दिनों में मौसम अपना रौद्र रूप दिखा सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026