कल का मौसम 29 Dec 2024: Uttarakhand में बर्फबारी का अलर्ट तो, Punjab, Rajasthan में भीषण शीतलहर से लोगों की बढ़ी मुसीबत, दिल्ली में होगी बारिश या छाएगा कोहरा; जानें वेदर अपडेट

कल का मौसम 29 Dec 2024: बद्रीनाथ, केदारनाथ से लेकर दिल्ली तक, ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।

कल का मौसम 29 Dec 2024: एक तरफ जहां दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है तो उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि बीते 2 दिनों से उत्तर भारत के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 29 Dec 2024 को लेकर पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Uttarakhand के कई इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी

Uttarakhand के बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत कई इलाकों में बीते दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। हालांकि इसके कारण स्थानीय लोगों और अब सैलानियों की मुसीबत बढ़ गई है। भारी बर्फबारी के कारण कई रास्ते एतिहातन बंद कर दिए गए है, वहीं कुछ रास्ते पर तो बकायदा गाड़ियां फिसल रही है। वहीं कल मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। कई इलाकों में तो तापमान माइन्स 15 डिग्री तक पहुंच गया है।

Punjab, Rajasthan मे कल का मौसम 29 Dec 2024 कैसा रहेगा?

पंजाब में भी बीते 2 दिनों से लगातार बारिश के बाद अब आईएमडी ने पंजाब के कई इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर पंजाब में कल के मौसम की बात करें तो अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, लुधियाना, खन्ना समेत कई जिलों के शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं राजस्थान के अलवर, भिलवाड़ा, बिकानेर, जयपुर समेत कई इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है।

Delhi में कल का मौसम 29 Dec 2024 कैसा रहेगा?

राजधानी दिल्ली में भी दो दिनों से बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। आलम यह है कि अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया है। दिल्ली में शीतलहर, कोहरे, और बारिश का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में कल घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार कल दिल्ली में घना लसे बहुत घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

Mumbai, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई19°C32°C
पटना15°C24°C
जयपुर9°C20°C
दिल्ली9°C17°C
बेंगलुरू18°C25°C
कोलकाता15°C27°C
लखनऊ11°C25°C
रांची13°C26°C
गुरूग्राम11°C18°C
भोपाल13°C23°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

उत्तराखंड में बर्फबारी तो पंजाब में शीतलहर ने मुसीबत बढ़ा रखी है। सुबह के वक्त लोगों को पास की चीज देखना मुश्किल हो जा रहा है। सड़क पर तो गाड़िया रेंग रही है।