---Advertisement---

कल का मौसम 12 April 2026: किसानों पर आसमानी आफत! भीषण बारिश संग आंधी बनेगी काल? इन राज्यों में प्रचंड गर्मी बढ़ाएगी सिरदर्द, IMD रिपोर्ट

कल का मौसम 12 April 2026: आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल पहाड़ी राज्यों में भीषण बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान तेज रफ्तार हवाएं मौसम का रुख बदलेंगी। उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 11, 2026 6:25 अपराह्न

कल का मौसम 12 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 12 April 2026: कहीं शुष्क हवाएं किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही हैं, तो कहीं हवाओं में नरमी उनके माथे पर शिकन का कारण बन रही है। शुष्क हवाओं का आशय मौसम साफ होने और हवा में नरमी का आशय बारिश की संभावनाओं से है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि देश के ज्यादातर हिस्सों में गेहूं की फसल कटने को तैयार है। ऐसे में यदि अभी बारिश, आंधी या ओलावृष्टि हुई तो किसानों की पूंजी दांव पर लग सकती है।

इसी बीच आईएमडी की ओर से आगामी कल यानी 12 अप्रैल के दिन मौसम की संभावनाओं को लेकर पूर्वानुमान रिपोर्ट साझा किए गए हैं। पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू, असम समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी दर्ज की जा सकती है। वहीं राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में चिलचिलाती धूप के साथ भीषण गर्मी लोगों के लिए सिरदर्द बन सकती है। आइए हम आपको पूर्वानुमान रिपोर्ट की जानकारी विस्तार से देते हैं।

पहाड़ों में भीषण बारिश के साथ आंधी बनेगी काल? 

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ों में भीषण बारिश के साथ आंधी काल बन सकती है। विभाग की ओर से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश दर्ज किए जाने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान किसानों की फसल को क्षति पहुंचने की आशंका है। उत्तराखंड से सटे हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में भी भीषण बारिश होने की आशंका है। इस दौरान तेज रफ्तार हवाएं माहौल को प्रभावित करेंगी।

जम्मू-कश्मीर की चोटियों में भी बारिश-आंधी सैलानियों के समक्ष चुनौतियां पैदा कर सकती है। ऐसी स्थिति में तापमान गिरने और मौसम ठंडा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, ओडिशा, कर्नाटक और केरल के विभिन्न हिस्सों में भी भारी बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान किसानों को अलर्ट रहने की बात कही गई है।

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी बढ़ाएगी सिरदर्द!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल 12 अप्रैल को उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी बढ़ने के आसार हैं। यूपी की बात करें तो यहां पूंर्वांचल से लेकर पश्चिमी, अवध, ब्रज और कानपुर क्षेत्र तक लू के रूप में गर्म हवाएं चलेंगी। इस दौरान तापमान बढ़ने के आसार भी हैं। यूपी से इतर दिल्ली में तापमान बढ़ता नजर आ सकता है। अक्षरधाम से चांदनी चौक, आनंद विहार तक लोग चिलचिलाती धूप व गर्मी से परेशान नजर आ सकते हैं।

राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, अजमेर, सीकर, नागौर, चुरू, भरतपुर, उदयपुर, जैसलमेर,और बूंदी जैसे जिलों में भीषण गर्मी बढ़ने का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में भी राजधानी भोपाल से लेकर गुना-ग्वालियर संभाग, इंदौर, सागर, नीमच, रतलाम, उज्जैन और रीवा तक प्रचंड गर्मी पड़ सकता है। हरियाणा की बात करें तो यहां भी पानीपत से जिंद, कैथल, भिवानी, सिरसा, गुरुग्राम तक लोग गर्मी से परेशान नजर आएंगे। इन राज्यों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026