---Advertisement---

कल का मौसम 13 April 2026: दिल्ली में तेज हवाओं के आतंक से हाहाकार, तो पहाड़ों पर तेज बारिश, तूफान से भीषण तबाही की आशंका, चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 13 April 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चुका है। तेज आंधी बारिश के बाद अब कई जगहों पर विभाग ने  आंधी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 12, 2026 5:31 अपराह्न

कल का मौसम 13 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 13 April 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चुका है। तेज आंधी बारिश के बाद अब कई जगहों पर विभाग ने  आंधी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। हालाकिं कई जगहों पर अब तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिसकी वजह से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है, जो एक चिंता का विषय है। इसके अलावा पहाड़ों पर विभाग ने तेज बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। खासकर पूर्वोतर वाले राज्यों मेें विभाग ने लोगों को  सतर्क रहने के लिए कहा है। सबसे खास बात है  कि विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 13 April 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं का आतंक

राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से तेज हवाओं का आंतक जारी है। मौसम में एक अलग तरह के बदलाव देखने को मिल रहा है। हल्की धूप के साथ तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक चांदनी चौक, पूसा, जहांगीरपुरी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नजफगढ़, पीतमपुरा, प्रगति मैदान समेत कई जगहों पर विभाग ने तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा विभाग ने एनसीआर में भी इसका अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक अगले 4–5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 3–6°C की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप, 2 दिनों के बाद इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

पहाड़ों पर मौसम का दिखेगा रौद्र रूप

13 से 15 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (30-50 की गति तक) चलने की संभावना है। 12 से 14 अप्रैल के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी यही स्थिति रहेगी। 13 से 16 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में, 16 अप्रैल को असम और मेघालय में, और 15 और 16 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली कड़कने की संभावना है।

14, 15 और 18 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में, और 17 और 18 अप्रैल को असम और मेघालय में छिटपुट भारी बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान के मुजफ्फरबाद में 13 तारीख को और 14 से 18 तारीख के दौरान, तथा हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 तारीख को छिटपुट हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

उत्तर-पश्चिम भारत में 13 से 18 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि 15 अप्रैल तक होने की संभावना है और 16 से 18 अप्रैल के दौरान कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि 16 अप्रैल तक होने की संभावना है और 17 और 18 अप्रैल को कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026