---Advertisement---

कल का मौसम 20 Dec 2025: पंजाब समेत इन राज्यों में बारिश, तूफानी हवाओं का अलर्ट, तो कई राज्यों में शीतलहर से बढ़ी टेंशन; जानें सबकुछ

कल का मौसम 20 Dec 2025: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 19, 2025 6:29 अपराह्न

कल का मौसम 20 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 20 Dec 2025: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश, और तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। स्थिति दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। राजधानी दिल्ली में तेज का कोहराम लगातार देखने को मिल रहा है। तो वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार में भी घना कोहरा परेशानी सबब बना हुआ है। आलम यह है कि लोगों को घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी गई है। अगर पहाड़ों की बात करें तो विभाग ने बर्फबारी और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि नए साल को देखते हुए पहाड़ों पर तैयारियां लगातार जारी है।

पंजाब समेत इन राज्यों में तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी

एक बार फिर मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। कई जगहों पर विभाग ने तेज तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। यानि ठंड का डबल अटैक शुरू होने वाला है। आईएमडी के अनुसार अगले 5 दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश/बर्फबारी की प्रबल संभावना है, जिसमें 21 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में कुछ स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी की संभावना है और 20-22 दिसंबर के दौरान पंजाब में छिटपुट बारिश हो सकती है।

इसके अलावा विभाग की तरफ से कई जगहों पर तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। 20 और 21 दिसंबर को तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ अलग-अलग स्थानों पर तथा 20 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीत लहर की स्थिति रहने की प्रबल संभावना है।

दिल्ली समेत कई जगहों पर घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी

दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश समेत कई जगहों पर घने कोहरे की चेतावनी जारी कर दी है। अगर दिल्ली में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने चांदनी चौक, पूसा, जहांगीरपुरी, सफदरजंग, नरेला, लोधी रोड़, कुतुब मीनार, राजघाट समेत कई जगहों पर घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके अलावा 20 और 21 दिसंबर को तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर तथा 20 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। 20 और 21 दिसंबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। 19 दिसंबर को बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर ठंड पड़ने की प्रबल संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026