---Advertisement---

कल का मौसम 22 Feb 2025: बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान से मचेगी भयंकर तबाही, मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट; देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 22 Feb 2025: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। विभाग ने भयंकर बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 21, 2026 5:58 अपराह्न

कल का मौसम 22 Feb 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 22 Feb 2025: देशभर में एक बार मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। विभाग ने कई राज्यों में भयंकर बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है।आईएमडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र के कारण, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में कुछ जगहों पर 22 फरवरी को भारी वर्षा की संभावना है। हालांकि कई जगहों पर आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। लेकिन कई जगहों पर विभाग ने लोगों को सतर्क कर दिया है। पहाड़ों पर तो विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर में तापमान में बढ़ोतरी जारी है। जिससे हल्की गर्मी का एहसास शुरू हो गया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का अलर्ट – कल का मौसम 22 Feb 2025

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र के कारण, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में कुछ जगहों पर 21 और 22 फरवरी को भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा 22 फरवरी को केरल और माहे में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की हल्की बारिश, गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

23 और 25 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी यही स्थिति रहेगी। वहीं, 22 से 24 फरवरी के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, 22 से 23 फरवरी के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में, और 23 और 24 फरवरी को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भी यही स्थिति रहेगी।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजस्थान में मौसम विभाग में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। बता दें कि आने वाले दिनों में राजस्थान में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। विभाग के मुताबिक मध्य भारत में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद के 5 दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, जोधपुर, भरतपुर, बाड़मेर, अलवर, जैसलमेर समेत कई जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सुबह-शाम के वक्त हल्की ठंड का एहसास हो सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

राजधानी दिल्ली और एनसीआर की बात करें तो मौसम में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि आने वाले 1-2 दिनों में विभाग ने अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है। विभाग के मुताबिक चांदनी चौक, कुतुब मीनार, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, समेत कई जगहों पर विभाग ने गर्मी तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026