---Advertisement---

कल का मौसम 23 Nov 2025: खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान से इन राज्यों में भयंकर तबाही का आलम! तो दिल्ली समेत इन जगहों पर लुढ़केगा पारा; जानें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 23 Nov 2025: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक देशभर में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 22, 2025 6:03 अपराह्न

कल का मौसम 23 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 23 Nov 2025: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक देशभर में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान अगले 24 से 48 घंटों के भीतर दक्षिण के कई जगहों पर दस्तक दे सकता है। जो एक चिंता का विषय है। वहीं अगर मैदानी इलकों की बात करें तो कई जगहों पर शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है। तो वहीं कई जगहों पर घना कोहरा लोगों की परेशानी बढा रहा है। इसके अलावा शीतलहर का आलम यह है कि सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 23 Nov 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान से इन राज्यों में तबाही

आईएमडी के मुताबिक 22 नवंबर को मलक्का जलडमरूमध्य और उससे सटे दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। 24 नवंबर 2025 के आसपास इसके दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब में बदलने की संभावना है। 22 से 27 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा और 24 और 25 नवंबर को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

22 से 25 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में, 22 से 26 नवंबर के दौरान केरल और माहे में भारी वर्षा होने की संभावना है। 22-24 तारीख के दौरान तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में इस सप्ताह 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली समेत कई जगहों पर तेजी से लुढ़केगा पारा – कल का मौसम 23 Nov 2025

मौसम विभाग के अनुसार कल यानि 23 नवंबर से एक बार दिल्ली में सर्द हवाओं के साथ-साथ तापमान में गिरावट देखी जा सकेगी। यानि आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ने वाली है। खासकर सुबह के दौरान जब लोग अपने काम के लिए बाहर निकलते है। अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, तथा इसके बाद कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में 2-30 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है, तथा इसके बाद कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। देश के शेष भाग में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Pakistan News

अप्रैल 14, 2026

कल का मौसम 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 14, 2026

PM Kisan Yojana

अप्रैल 14, 2026