---Advertisement---

कल का मौसम 23 Oct 2025: अलर्ट! अगले 48 घंटे में चक्रवाती तूफान इन राज्यों में मचाने जा रहा है मौत का आतंक, बारिश, वज्रपात का रेड अलर्ट; जानें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 23 Oct 2025: मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्योंं में अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 22, 2025 5:31 अपराह्न

कल का मौसम 23 Oct 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 23 Oct 2025: देशभर के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसमी गतिविधियां तेज का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि यह चक्रवाती तूफान भारत के कई राज्यों में तांडव मचाने जा रहा है। हालांकि इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है।

विभाग ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 22-24 के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 से.मी.) और तमिलनाडु, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम में 22 अक्टूबर, 2025 को अत्यंत भारी वर्षा (≥21 से.मी.) होने की संभावना है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 23 Oct 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

चक्रवाती तूफान इन राज्यों में मचाने जा रहा है मौत का आतंक

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भयंकर बारिश, आंधी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। तटीय कर्नाटक, केरल और माहे तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 23 से 27 अक्टूबर के दौरान अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

दिल्ली, पंजाब में कल का मौसम 23 Oct 2025 कैसा रहेगा?

दिल्ली की हवां पूरी तरह से खराब हो गई है। कई इलाकों में तो एक्यूआई 500 के पार पहुंच चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। यानि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है, साथ ही कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। यानि आने वाले कुछ दिनों में सर्दी का सितम जारी हो जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026