---Advertisement---

कल का मौसम 24 August 2026: दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के साथ तूफान का दिखेगा तांडव, तो बिहार, यूपी में किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 24 August 2026: आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 23, 2026 5:54 अपराह्न

कल का मौसम 24 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 24 August 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं बिहार और आसपास के पूर्वी हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

इसके अलावा पहाड़ों पर भी स्थिति लगतार चिंताजनक बनी हुई है। आलम यह है कि बिहार, यूपी में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके बाद किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 24 August कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के अनुसार दिल्ली  के अनुसार, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। दोपहर से शाम के बीच भी हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन उमस की स्थिति बनी रह सकती है।

दिल्ली-NCR के साथ फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक चांदनी चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पीतमपुरा, पूसा, राजघाट समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

यूपी में बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश में 24 अगस्त को कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। हालांकि बारिश हर जिले में एक जैसी नहीं होगी। कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर बारिश अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है। लगातार बदलते मौसम के कारण किसानों की चिंता भी बढ़ सकती है।

जिन इलाकों में फसल खेतों में तैयार होने की स्थिति में है, वहां तेज बारिश और हवा से नुकसान की आशंका रहती है। इसके अलावा राज्य के कई जनपदों में बाढ़ आ गई है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

इन राज्यों में भी बारिश और आंधी का असर

24 अगस्त को उत्तर भारत के साथ-साथ पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है।

विशेष रूप से पूर्वी भारत में बारिश का दौर ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। IMD ने ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना भी जताई है। इसके साथ ही बारिश के साथ कई स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली का खतरा भी बना रहेगा। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे मौसम में खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है। यानि आने वाले कुछ घंटे कई राज्यों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026