---Advertisement---

Monsoon Alert 6 Oct 2025: दिल्ली से पंजाब तक तबाही ही तबाही, शक्ति तूफान इन राज्यों में देने जा रहा है दस्तक; अत्याधिक बारिश, तेज आंधी का रेड अलर्ट; जानें वेदर अपडेट

Monsoon Alert 6 Oct 2025: मानसून की वापसी की बाद भी आसमानी आफत का कहर कई राज्यों में दिखना शुरू हो गया है। जिसने परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 5, 2025 6:22 अपराह्न

Monsoon Alert 6 Oct 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 6 Oct 2025: मानसून की वापसी की बाद भी आसमानी आफत का कहर कई राज्यों में दिखना शुरू हो गया है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में उठे शक्ति तूफान कई राज्यों में पहुंच चुका है। पश्चिम बंगाल और असम में तो भयंकर तबाही मच रही है, दार्जिलिंग में भूस्खलन से 17 लोगों की मौत हो गई है, तो बंगाल में बीते कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है। वही यह चक्रवात पहाड़ों के बाद अब मैदानी इलाकों की तरफ बढ़ रहा है, अगले 24 घंटे के अंदर बिहार, झारखंड, यूपी, दिल्ली और पंजाब समेत कई राज्यों यह तूफान आफत मचाने के लिए आ रहा है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है, और लोगों को घरों से ना निकलने की सलाह दी गई है।

दिल्ली से पंजाब तक तबाही ही तबाही – Monsoon Alert 6 Oct 2025

चक्रवाती तूफान शक्ति के कारण कई राज्यों में मौसम विभाग ने भयंकर बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर दिल्ली में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने दिल्ली यूनिवर्सिटी, चांदनी चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, जनकपुरी समेत कई जिलों में अत्याधिक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा पंजाब में भी कमोबेश स्थिति ऐसी ही रहने वाली है। इसके अलावा 8 अक्टूबर से अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर असाधारण रूप से भारी वर्षा दर्ज की गई।

इन राज्यों में अगले 24 घंटे के भीतर शक्ति तूफान देगा दस्तक

एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण 06 और 07 अक्टूबर, 2025 को उत्तर-पश्चिम भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा और ओलावृष्टि होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। साथ ही भयंकर बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा यह तूफान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और मेघालय में आज 6 अक्टूबर, 2025 को भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। आज, 6 अक्टूबर, 2025 को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर असाधारण रूप से भारी वर्षा दर्ज की गई।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026