---Advertisement---

Monsoon Alert 9 Oct 2025: राजस्थान समेत इन राज्यों में अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश, तूफान का अलर्ट, दिल्लीवासी निकाल ले कंबल और जैकेट; जानें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 9 Oct 2025: एक दिन के अंदर मानो दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूरी तरह से बदल चुका है और माना जा रहा है कि जल्द ठंड दस्तक दे सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 8, 2025 7:05 अपराह्न

Monsoon Alert 9 Oct 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 9 Oct 2025: एक दिन के अंदर मानो दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। एक दिन पहले पंखे और एसी चलाए जा रहे थे। वहीं अब मौसम ने ऐसी करवट ली कि लोगों को बिना एसी, पंखे के सोना पड़ रहे है। जिसके बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगा है कि क्या अक्टूबर के महीने में ही दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंडक शुरू होने वाली है। दरअसल बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है, यही कारण है कि मौसम में ठंडापन आ गया है। इसी बीच आईएमडी Monsoon Alert 9 Oct 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

अक्टूबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

एक दिन पहले ही दिल्ली में काफी ज्यादा गर्मी थी, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में जैसे ही बारिश ने दस्तक दी मौसम पूरी तरह से बदल गया। आलम यह है कि दिल्ली में ऐसा लग रहा है कि कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है। पंखे, कूलर पूरी तरह से बंद हो गए है। यहां तक की लोग चादर लेकर सो रहे है। वहीं सुबह के वक्त हल्की-हल्की ठंड ने मौसम को पूरी तरह खुशनुमा कर दिया है। अगर दिल्ली में कल के Monsoon Alert 9 Oct 2025 की बात करें तो विभाग ने चांदनी चौक, नई दिल्ली, दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत कई जगहों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

कैसा रहेगा अन्य राज्यों में मौसम का हाल – Monsoon Alert 9 Oct 2025

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 4-5 दिनों तक वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) की संभावना है। छत्तीसगढ़, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, रायलसीमा, त्रिपुरा के कुछ जिले में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 4-5 दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026