---Advertisement---

Rain Alert 6 Feb 2026: इन जगहों पर पड़ेगा पाला और बारिश के साथ बर्फबारी का ट्रिपल अटैक, जानें आपके शहर में मौसम का टॉर्चर

Rain Alert 6 Feb 2026: आखिर किन शहरों में मौसम का रुख बदलने वाला है और कहां बारिश की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर बिहार और यूपी तक मौसम किस तरफ करवट लेने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 5, 2026 5:40 अपराह्न

Rain Alert 6 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 6 Feb 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर देखा जा रहा है और ऐसे में शीतलहर के बीच मौसम का रुख बदल रहा है रेन अलर्ट 6 फरवरी 2026 की बात करें तो आईएमडी की तरफ से कुछ जगहों पर चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में आइए जानते हैं आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है और कहां बारिश के साथ-साथ शीतलहर और कोहरे का प्रकोप देखा जा सकता है। किन राज्यों के लिए रेन अलर्ट 6 फरवरी 2026 बताया गया है।

Rain Alert 6 Feb 2026 में हिमालयी क्षेत्र में खतरा

आईएमडी की तरफ से रेन अलर्ट 6 फरवरी 2026 की बात करें तो कहा जा रहा है कि दो पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र मे कुछ जगहों पर वर्षा बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के साथ हिमाचल प्रदेश में सुबह और रात के समय बादल छाए रहने की संभावना बताई गई है।

इन जगहों पर रेन अलर्ट 6 फरवरी 2026 में विभाग ने दी चेतावनी

वहीं आईएमडी के द्वारा जारी चेतावनी की बात करें तो रेन अलर्ट 6 फरवरी 2026 में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। इसके साथ ही उत्तराखंड में अलग-अलग जगह पर पाला पड़ने की संभावना है। वही उत्तर पश्चिम भारत में तेज सतही हवाएं चलने की वजह से शीत लहर का प्रकोप जारी रहने वाला है। वहीं उत्तराखंड में बारिश की आशंका जताई गई है।

दिल्ली एनसीआर में कैसा है मौसम का सितम

दिल्ली एनसीआर में कल के मौसम के हाल की बात करें और रेन अलर्ट 6 फरवरी 2026 की जानकारी दी गई। यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। इतना ही नहीं बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में जानें रेन अलर्ट 6 फरवरी 2026

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल मिला जुला रहने वाला है इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिल सकती है। इसके अलावा घना कोहरा छाया रहेगा। हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा। राजस्थान में भी ठंड देखा जा सकता है लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

Akshaya Tritiya 2026

फ़रवरी 5, 2026

AI Impact Summit

फ़रवरी 5, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 5, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 5, 2026

Rajasthan News

फ़रवरी 5, 2026