---Advertisement---

Rain Alert 8 April 2026: दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक आसमानी आफत का दिखेगा प्रकोप, जानें कहां तूफानी हवा और ओलावृष्टि से होगी डबल तबाही

Rain Alert 8 April 2026: किन शहरों में बारिश का सितम जारी रहने वाला है और कहां मौसम बदलने के साथ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर बिहार यूपी तक मौसम किस तरह से कहर दिखाने के लिए तैयार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2026 5:44 अपराह्न

Rain Alert 8 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 8 April 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम सुहाना हो रहा है और बारिश की वजह से छाते निकालने की नौबत आ गई है।उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली तक में बारिश का सितम देखा जा रहा है। आईएमडी की तरफ से हर दिन चेतावनी जारी की जा रही है। वहीं इस सबके बीच रेन अलर्ट 8 अप्रैल 2026 में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ शहरों में हालात खतरनाक होने की स्थिति में है। इस बारे में मौसम विभाग की तरफ से बड़ी जानकारी दी गई है जहां भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

Rain Alert 8 April 2026 में किन शहरों पर मंडराया खतरा

उत्तर पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है जहां हिमाचल प्रदेश से लेकर कश्मीर तक के लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही ओलावृष्टि को लेकर उड़ीसा, झारखंड, तेलंगाना, वेस्ट बंगाल, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी भारत में रेन अलर्ट 8 अप्रैल 2026 में ओलावृष्टि, तूफान और बिजली के साथ तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में क्या है मौसम को लेकर खतरे की घंटी

दिल्ली में रेन अलर्ट 8 अप्रैल 2026 की बात करें तो कहा जा रहा है कि तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की तरफ से दिखाई गई है। आकाशीय बिजली के साथ-साथ गरज और चमक के साथ हवा की रफ्तार खतरे की घंटी बन सकती है।

उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक में जानें बारिश की स्थिति

उत्तर प्रदेश में आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर, सीतापुर, लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बिहार में समस्तीपुर से लेकर दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, पटना, नालंदा, वैशाली तक में हवा की रफ्तार तूफानी होने वाली है और इसके साथ भारी बारिश की आशंका है।

उत्तराखंड से लेकर पंजाब तक जानें रेन अलर्ट

उत्तराखंड में मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी की गई है तो आईएमडी की तरफ से हरियाणा में तूफानी हवा के साथ-साथ बारिश का अलर्ट बताया गया है। गुरुग्राम से लेकर सोनीपत करनाल और अंबाला में मौसम पानी पानी होने वाला है। राजस्थान से लेकर पंजाब, हिमाचल और मध्य प्रदेश के लिए आने वाला दिन काफी खतरनाक हो सकता है। रेन अलर्ट 8 अप्रैल 2026 में हर शहर में अलर्ट जारी किया गया है जहां आंधी से लेकर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

देश में चौतरफा बारिश का प्रलय

महाराष्ट्र से लेकर तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तक में आने वाला समय बारिश के लिहाज से काफी भयावह हो सकती है। जहां छिटपुट हल्की से लेकर मध्यम और भारी बारिश तक का अलर्ट बताया गया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026