---Advertisement---

Rain Alert 3 Feb 2026: कोहरे की मार के बीच दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें किन शहरों में है आंधी के साथ ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी

Rain Alert 3 Feb 2026: देश के किन शहरों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो कहां मौसम रुख बदलने वाले हैं। जानिए बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक का हाल क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 2, 2026 5:50 अपराह्न

Rain Alert 3 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 3 Feb 2026: देश के अलग-अलग कोने में बहुत जल्द मानसून की शुरुआत होने वाली है जहां एक तरफ ठंड का प्रकोप कम होते जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बारिश का माहौल बन रहे हैं। इस सब के बीच आइए जानते हैं रेन अलर्ट 3 फरवरी 2026 में कैसा रहने वाला है आपके यहां का मौसम। क्या बर्फबारी ओलावृष्टि जैसे खौफनाक प्राकृतिक समस्याओं से आपको जूझना पड़ सकता है। क्या आपके यहां तापमान में गिरावट होने वाली है या शीतलहर का प्रकोप अभी जारी रहने वाला है। रेन अलर्ट 3 फरवरी 2026 में आखिर किन जगहों पर चेतावनी आईएमडी की तरफ से जारी की गई है। आइए जानते हैं मौसम का हाल।

दिल्ली से लेकर बिहार में जानें रेन अलर्ट 3 फरवरी 2026

दिल्ली में रेन अलर्ट 3 फरवरी 2026 की बात करें तो सुबह के समय हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना आईएमडी की तरफ से जताई गई है। ऐसे में तापमान में कमी देखी जा सकती है तो वहीं बिहार में मौसम का हाल मिला-जुला रहने वाला है। कोहरे रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं बताई गई है।

Rain Alert 3 Feb 2026 में देखें पश्चिमी विक्षोभ का असर इन राज्यों पर

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वर्षा/बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि की सूचना है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे (दृश्यता <50 मीटर) की स्थिति बनी रही; पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में और हिमाचल प्रदेश, बिहार और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे (दृश्यता 50-199 मीटर) की स्थिति रहेगी।

उत्तराखंड से लेकर जम्मू कश्मीर तक में देखें रेन अलर्ट 3 फरवरी 2026

रेन अलर्ट 3 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के साथ उत्तराखंड में आंधी, बिजली आने की संभावना बताई गयी है। 30-40 किमी प्रति घंटे तेज हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा/बर्फबारी की संभावना कही गई है।

उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान तक में कहां रहेगा बारिश का दौर

वहीं रेन अलर्ट 3 फरवरी 2026 में उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में और गुजरात क्षेत्र में 30-40 से 50 किमी प्रति घंटे तेज हवाओं पहुंचने के साथ ही आंधी, बिजली के साथ छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। उनमें यूपी के अयोध्या, बिजनौर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में शीतलहर की चेतावनी है

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026