---Advertisement---

Chest Infection: इन साधारण लक्षणों को कॉमन कोल्ड समझने की न करें भूल, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है खतरा

Chest Infection: सर्दियों का सीजन चल रहा है। इस स्थिति में अक्सर लोग सर्दी खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। इस मौसम में कॉमन कोल्ड आम समस्या है। मगर कई बार हम इन छोटे लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं और ये बड़ी बीमारी का कारण बन जाता है। कई बार कॉमन कोल्ड के कारण ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 12, 2023 4:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chest Infection: सर्दियों का सीजन चल रहा है। इस स्थिति में अक्सर लोग सर्दी खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। इस मौसम में कॉमन कोल्ड आम समस्या है। मगर कई बार हम इन छोटे लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं और ये बड़ी बीमारी का कारण बन जाता है। कई बार कॉमन कोल्ड के कारण चेस्ट इन्फेक्शन का खतरा काफी तेजी से बढ़ जाता है। वहीं कई बार वायरस और बैक्टीरिया के कारण भी चेस्ट इन्फेक्शन का खतरा काफी मंडराते रहता है।

वहीं पॉल्यूशन का भी खतरा काफी बढ़ गया है। राजधानी दिल्ली सहित कई सारे जगहों पर पॉल्यूशन बढ़ रहा है। इस स्थिति में सांस लेने से चेस्ट इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सभी लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि सामान्य सर्दी खांसी और चेस्ट इन्फेक्शन के क्या हैं लक्षण।

सर्दी खांसी के ये हैं लक्षण

सर्दियों का मौसम चल रहा है। इस मौसम में सर्दी खांसी होना लाजमी है। अगर आप फ्लू से पीड़ित हैं तो आप हल्का बुखार, बदन दर्द, खांसी, कमजोरी जैसी समस्या महसूस कर सकते हैं। वहीं फ्लू के दौरान छींकना, नाक से पानी आना और आंखों से पानी आने जैसी समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। मगर ये इससे आप तीन दिनों में आसानी से ठीक हो जाएंगे।

चेस्ट इन्फेक्शन के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

चेस्ट इन्फेक्शन में अक्सर कफ की समस्या देखने को मिलती है। वहीं ब्रोन्कियल ट्यूब में भी सूजन होने लगती है। इससे सीने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चेस्ट इन्फेक्शन से रेस्पिरेटरी सिस्टम पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। चेस्ट इन्फेक्शन में 2 सप्ताह के अंदर इन लक्षणों को महसूस किया जा सकता है। अगर आप भी इन लक्षणों को महसूस कर रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Also Read- DIET FOR PILES: बवासीर के मरीज फॉलो करें ये डाइट, बिना ऑपरेशन के ही ठीक होगा पाइल्स

इंफेक्शन से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

इन्फेक्शन से बचने के लिए कुछ चीजों को अपनाना बहुत जरूरी है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे। जिसे अपनाकर आप चेस्ट इन्फेक्शन से बचे रहेंगे।

  • बार-बार साबुन से हाथ धोएं।
  • बाहर जाने से पहले मास्क का प्रयोग करें।
  • इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रखने के लिए पौष्टिक तत्व युक्त डाइट लें।
  • खाना खाने से पहले किसी भी चीज को न छुएं।
  • गर्म पानी का सेवन करें
  • गर्म तरल पदार्थों को डाइट में शामिल करें
  • नेजल स्प्रे का इस्तेमाल करें

Also Read- AUTO EXPO 2023: 700KM की धांसू रेंज के साथ लॉन्च हुई BYD SEAL ELECTRIC CAR, प्रीमियम लुक के आगे रुक जाएंगी दिल की धड़कनें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026

Liver Cirrhosis

फ़रवरी 11, 2026

Arthritis Treatment

फ़रवरी 10, 2026