---Advertisement---

Hero Electric Photon vs OLA S1 Air: किस इलेक्ट्रिक स्कूटर में दमदार फीचर्स के साथ मिलती है ज्यादा रेंज, देखें अंतर

Hero Electric Photon vs OLA S1 Air: आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदें तो एक मिनट देकर इस खबर को पढ़ें। इससे आपको शायद नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने में आसानी हो जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 13, 2023 12:18 अपराह्न

Hero Electric Photon vs OLA S1 Air
Follow Us
---Advertisement---

Hero Electric Photon vs OLA S1 Air: देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में अगर आप इस साल नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको एक बार इस खबर को पढ़ना चाहिए। हीरो कंपनी का Hero Electric Photon एक शानदार स्कूटर है। इसकी तुलना OLA S1 Air से कर रहे हैं। देखें इन स्कूटरों में क्या अंतर है।

Hero Electric Photon की खूबियां

हीरो कंपनी का ये स्कूटर सिंगल वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शन में आता है। इसके दोनों व्हील्स पर ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसमें पॉलीकार्बेनेट हैडलैंप, एंटी थेफ्ट अलार्म के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर मिलता है। इसमें अलॉय व्हील्स के साथ फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें रेगन ब्रेकिंग सिस्टम और कॉम्बी ब्रेक मिलता है।

हीरो का दावा है कि इसमें 1200 वाट की मोटर पावर दी गई है। इसमें 72V की बैटरी पैक और 45km की टॉप स्पीड देता है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज पर 90KM की रेंज दे सकता है। इसे फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 110891 रुपये दिल्ली एनसीआर है।

OLA S1 Air की खासियत

ओला इलेक्ट्रिक का ये स्कूटर काफी मशहूर है। ये सिंगल वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन के साथ आता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2700 वाट की मोटर पावर दी गई है। इसके दोनों पहियों पर कॉम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। ओला ने इसमें नए डिजाइन के साथ हैंडल दिए हैं। इसमें 34 लीटर का बूट स्पेस और ड्यूल टोन बॉडी दी गई है। स्कूटर में डिजिटल की, स्मार्ट नेविगेशन, म्यूजिक और काफी कुछ मिलता है। इसमें सिंगल पीस सीट दी गई है।

इस स्कूटर में 3 बैटरी पैक दिए गए हैं। इसमें 2kwh, 3kwh और 4kwh बैटरी पैक शामिल है। ये सिंगल चार्ज पर 151KM की रेंज देता है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 90KM है। इसे पूरी तरह से चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 119999 रुपये है।

फीचर्सHero Electric Photon की डिटेलOLA S1 Air की डिटेल
बैटरी पैक72V4kwh
मोटर पावर1200W2700W
रेंज90KM151KM
टॉप स्पीड45km90KM

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

फ़रवरी 10, 2026