---Advertisement---

Health Tips: कैंसर से लेकर डायबिटीज और हार्ट अटैक से पहले पहचाने शुरुआती सिग्नल, ये 8 आदतें अस्पताल के लगवाएंगे चक्कर

Health Tips: लाइफस्टाइल में इन 8 आदतों को बदलने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे हो सकता है आपका कायाकल्प और आप रह सकते हैं हेल्दी।शुरुआती संकेत बाद में भयावह बन सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 3, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: आजकल बिगड़ी लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट अटैक, कैंसर, डायबिटीज जैसी कई बड़ी बीमारियों की गिरफ्त में लोग आ रहे हैं। क्या आपको पता है कि बीमारी की शुरुआत छोटी-छोटी परेशानियों से होती है। समय रहते अगर हम अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान दें और इसे इग्नोर ना करें तो हम बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि आखिर वह छोटी-छोटी परेशानियां क्या है जो आपके लिए डायबिटीज, कैंसर और हार्ट अटैक जैसे रिस्क को पैदा करने के लिए काफी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है हेल्थ टिप्स।

कैंसर डायबिटीज और हार्ट अटैक से बचने के लिए लाइफस्टाइल में कर सकते हैं ये 8 सुधार

बड़ी परेशानियों से बचने के लिए अपने शरीर के 8 छोटे-छोटे सिग्नल्स का ध्यान रखना जरूरी है और आप अपनी लाइफ स्टाइल को पूरी तरह से सुधार सकते हैं। जब हमारा शरीर किसी बीमारी से लड़ रहा होता है तो हमें छोटे-छोटे इशारे मिलने लगते हैं लेकिन हम इसे इग्नोर करने की गलती कर देते हैं।

Health Tips में जानें नींद की कमी का क्या पड़ता है असर

रात को देर तक जागना या ठीक से नींद न आना आपकी बॉडी को डैमेज करता है। इसकी वजह से कई बीमारियों का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।

पेट की खराबियां भी इस तरह है है रिस्की

एसिडिटी, ब्लोटिंग, या कब्ज होना इसे सिर्फ दवाई से ठीक नहीं किया जा सकता है। आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस दोनों मानते हैं कि हर बीमारी की शुरुआत पेट से होती है।

वजन बढ़ना कब है आपके लिए रिस्की

बिना वजह या अचानक से शरीर पर चर्बी जमा होना स्लो मेटाबॉलिज्म का इशारा है। ऐसे में वेट कंट्रोल करना आपके लिए जरूरी हो जाता है नहीं तो यह आपके लिए रिस्की हो सकता है।

जाने कैसे थकान है खतरनाक

सुबह उठने के बाद भी थका हुआ महसूस करना और दिनभर एनर्जी न होना यह बताता है कि आप अंदर से ठीक नहीं है और आपको समय रहते इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

क्या है खुशी महसूस न होने के मायने

मेंटल हेल्थ का डाउन होना यानी किसी काम में मन न लगना या हर वक़्त उदास रहना भी यह बताता है कि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

धूप न लेना कैसे है रिस्की

दिनभर कमरे या ऑफिस में बंद रहना जिससे विटामिन D की कमी होती है और हड्डियां व इम्यूनिटी कमज़ोर होती है। ऐसे में हर दिन इस बात का ध्यान रखें कि कम से कम 10 मिनट का धूप आपके शरीर को लगे।

चिड़चिड़ापन क्यों है खतरनाक

छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना या मूड स्विंग होना हार्मोन इम्बैलेंस का संकेत है। इसकी वजह से आपके शरीर को आने वाले समय में बड़ी बीमारियां हो सकती है।

मीठा खाने की तीव्र इच्छा क्यों है रिस्की

बार-बार मीठा या जंक फूड खाने का मन करना यह दिखाता है कि शरीर में एनर्जी सही तरीके से नहीं बन रही है। यह आपको कहीं ना कहीं यह संकेत देता है कि आप अंदर से लड़ रहे हैं।

ऐसे में समय रहते अपनी लाइफस्टाइल में इन 8 चीजों पर काम करना शुरू कर दें।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 3, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

Viral Video

जून 2, 2026

Viral Video

जून 2, 2026

Virat Kohli

जून 2, 2026

Sushmita Sen

जून 2, 2026