---Advertisement---

Weight Loss में क्या है ‘सर्केडियन रिदम’ जो बना सकता है भारती सिंह की तरह ‘फैट टू फिट’, जानिए पति के खुलासे पर एक्सपर्ट की राय

Weight Loss: 7 बजे खाना खा लेना और रात के 10:30 तक सो जाना आखिर क्या है यह वजन कम करने का ट्रिक जो फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसे लेकर एक्सपर्ट ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 8, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने फैट लॉस को लेकर जानी जाती है। इस सब के बीच बीते दिन इंडियाज गोट लेटेंट में उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने लोगों को बताया कि आखिर कैसे वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। यह निश्चित तौर पर आपको भी हैरान कर सकता है जहां भारती सिंह के पति का कहना है कि 7 बजे के बाद कुछ नहीं खाना है और 10- 10.30 से पहले सो जाना है। अगर सर्केडियन रिदम को फॉलो कर लिया तो आप वेट लॉस कम कर सकते हैं ऐसा हर्ष ने कहा। ऐसे में आइए जानते हैं इस बारे में फिटनेस फ्रीक का क्या कहना है और क्या होता है सर्केडियन रिदम।

क्या है सर्केडियन रिदम जिसपर बोले एक्सपर्ट

भारती सिंह के पति हर्ष ने जो सर सर्केडियन रिदम की बात की है आखिर वह है क्या। इस बारे में एक्सपर्ट ने कहा कि आपका शरीर एक अंतर्यामी घड़ी से चलता है जिसे सर्केडियन रिदम कहा जाता है। यह घड़ी सिर्फ नींदों पर नहीं बल्कि कई चीजों पर असर करती है और इसका प्रभाव मेटाबॉलिज्म, भूख, हार्मोन, पाचन, रिकवरी को कंट्रोल करता है।

क्यों रात को जल्दी खाना और सोना Weight Loss में है असरदार

एक्सपर्ट ने बताया कि दिन के समय आपका शरीर आमतौर पर खाने से मिलने वाली एनर्जी का बेहतर इस्तेमाल करती है लेकिन जैसे-जैसे शाम हो गया आपके शरीर की नेचुरल चीजें आराम करने लगती है। ऐसे में अगर खाने के समय का ध्यान रखा जाए और अच्छी नींद की आदतें आपका फायदा कर सकता है। इसके लिए हर दिन एक ही समय पर सोना, देर रात तक स्क्रीन का इस्तेमाल कम करना। देर रात भारी खाना खाने से बचना और रोजाना एक दिनचर्या का पालन करना आपके बेहतर एनर्जी, रिकवरी और लंबे समय तक सेहतमंद रहने के लिए फायदेमंद है।

समय के साथ खाना और सोना क्यों जरूरी है और कैसे इसका वेट लॉस में फर्क देखने को मिलेगा।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 7, 2026

Nagpur Viral Video

जुलाई 7, 2026

Viral Video

जुलाई 7, 2026

Kriti Sanon

जुलाई 7, 2026

Viral Video

जुलाई 7, 2026

Viral Video

जुलाई 7, 2026