Sara Ali Khan: पटौदी खानदान की बेटी जिन्होंने फिल्मों में अपनी पहचान भले ही उसे कदर नहीं बना सकी जिसकी उम्मीद की गई थी। बावजूद इसके वह अपनी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में होती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं सारा अली खान की जो 12 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। मॉर्निंग सीक्रेट से लेकर लंच और डिनर में वह किस चीज का सेवन करती है। इतना ही नहीं एक एक्टर ने इस बात का खुलासा किया था कि आखिर सारा अली खान अपने स्नैक्स बॉक्स में क्या रखती है जिससे गंध आती है जानिए पूरी डिटेल्स।
स्नैक्स बॉक्स में क्या रखती हैं सारा अली खान
दरअसल इस बारे में बात करते हुए आदित्य रॉय कपूर ने बड़ा खुलासा किया था जहां उन्होंने बताया था कि सारा अली खान के लंच बॉक्स में ऐसा क्या होता है जिससे गंध आती है। Mashable_India के साथ बातचीत में एक्टर ने बताया कि जैसे लोग स्नैक्स के लिए अच्छी चीज साथ में ले जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस स्नेक्स में क्या होता है ब्रोकली का एक बड़ा डब्बा। इसकी सच में गंध आती है। सारा अली खान को यह पता होता है कि गंध हो सकती है इसलिए वह जल्दी से खाती है और डब्बा बंद कर देती है।
Sara Ali Khan डाइट में किन चीजों को करती हैं शामिल
इसके अलावा अलग-अलग इंटरव्यू में फिटनेस सीक्रेट का खुलासा करते हुए सारा अली खान ने बताया कि वह खाने को लेकर काफी ज्यादा सजग रहती है। जहां सुबह की शुरुआत वह हल्दी, पालक और गर्म पानी से करती है। एक्ट्रेस ब्रेकफास्ट से लेकर लंच डिनर में अंडे और चिकन खाती हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्हें खीरा खाना काफी पसंद है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की माने तो वह चीनी दूध जैसे प्रोडक्ट से भी खुद को दूर रखती है।
सारा अली खान कई दफा चर्चा में रही है जहां उन्होंने 40 किलो तक वजन कम किया है लेकिन क्या आपको पता है कि डाइट को लेकर वह इस तरह सजग है। इसके अलावा वर्कआउट को कभी मिस नहीं करती है।







