---Advertisement---

Health Tips: क्या आप सही समय पर पी रहे हैं पानी! ब्लड प्रेशर से लेकर मेटाबॉलिज्म तक के लिए जानें एक्सपर्ट का खुलासा

Health Tips: पानी पीना आपके लिए जरूरी है लेकिन क्या आपको पता है कि इसके लिए सही समय भी बताया गया है जिसे फॉलो करना अहम है। आइए जानते हैं कैसे इसका ध्यान रख सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 20, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: जिंदा रहने के लिए जैसे भोजन की जरूरत होती है वैसे ही पानी की भी लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर पानी पीने के लिए सही समय क्या है। जी हां आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन एक्सपर्ट ने बताया कि आखिर कब और कैसे पानी पीने से फायदा हो सकता है। कहीं आप भी 3-4 लीटर पानी पी रहे हैं लेकिन आपकी गलती कहां है और कौन से समय में पानी पीना सही बताया गया है। इसके साथ ही एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि अगर आप सही समय पर पानी पी रहे हैं तो आपको मेटाबॉलिज्म से लेकर ब्लड प्रेशर तक में फायदा हो सकता है।

हेल्थ टिप्स में जानें पानी का शरीर में महत्त्व

एक्सपोर्ट के मुताबिक आयुर्वेद में पानी पीने और इसके नियम बताए गए हैं जिससे अगर आप सही तरीके से आजमाते हैं तो न सिर्फ आपका डाइजेशन बल्कि मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। यह आपकी उम्र बढ़ाने में भी असरदार है। आपके शरीर का 70% हिस्सा पानी और दिमाग का 80 से 85% हिस्सा पानी होता है। ऐसे में समय का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं हेल्थ टिप्स में कैसे रखें इसका ख्याल।

कैसे करें सुबह की शुरुआत

एक्सपर्ट के मुताबिक सुबह उठने के बाद गुनगुना 200 ml पानी पिए. इस बात का ध्यान रखें कि ठंडा पानी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। गर्म पानी पीने से आपकी पाचन शक्ति को फायदा मिलेगा तो वहीं अगर आपको मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाना है तो आपको इसमें अदरक सेंधा नमक और चुटकी भर दाल चीनी मिलना जरूरी है।

नहाने से पहले क्यों पीएं पानी

इसके साथ ही अगर आप नहाने के लिए जा रहे हैं तो आप एक गिलास पानी पिए इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। चक्कर आने जैसी समस्याएं भी नहीं होती है।

खाना खाते समय क्या है पानी पीने का नियम

खाना खाने से तुरंत पहले पानी पीने से बचें। 30 मिनट पहले एक ग्लास पानी पिए और खाने के 1 घंटे बाद एक गिलास पानी पीने की बात एक्सपर्ट करती हुई नजर आती है। कभी भी खाना खाते समय पानी नहीं पिएं क्योंकि इससे पाचन कमजोर होता है और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। ब्लोटिंग से बचने के लिए खाने के इस नियम को जरूर फॉलो करें।

सोने से पहले कितना पानी पीएं

सोने से पहले ज्यादा पानी पीना जरूरी नहीं है क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। सिर्फ आधा क्लास पानी आपके लिए काफी है।

क्या रखें Health Tips में दिन भर पानी पीने का नियम

इसके साथी एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि एक ही बार में पूरा पानी पीने की जरूरत नहीं है। थोड़ा-थोड़ा कर पूरे दिन में पानी पीने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं शाम 4 बजे तक कम से कम 1.5 लीटर पानी पिए और सूरज डूबने तक आधा लीटर पीने की सलाह दी जाती है। वहीं शाम के बाद कोशिश करें कि जब प्यास लगे तभ पानी पीएं। डिहाइड्रेट होने का इंतजार नहीं करें।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

सितम्बर 20, 2026

Viral Video

सितम्बर 19, 2026

Viral Video

सितम्बर 19, 2026

Viral Video

सितम्बर 19, 2026

Viral Video

सितम्बर 19, 2026

Chirag Paswan Viral Video

सितम्बर 19, 2026