---Advertisement---

Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को गणेश जी के साथ हनुमान भक्त की जिंदगी में आएगी खुशखबरी, जानिए 12 राशियों के लिए उपाय

Rashifal 19 June 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक क्या है खास, आइए जानते हैं आखिर आपके लिए आज कौन सा तोहफा मिलने वाला है और कहां आपको नुकसान के लिए तैयार रहने की जरूरत पड़ सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 19 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 19 June 2026: हर दिन राशियों की तस्वीर बदलती है और ऐसे में कभी आपको खुशियों का पल मिलता है तो कभी गम के बदले देखने को मिलते हैं। यह भी सच है कि 12 राशियों की किस्मत हर दिन एक जैसी नहीं होती है और इसमें बदलाव आपके ग्रह और तारों के योग बदलने के साथ परिवर्तन देखा जाता है। ऐसे में आखिर राशिफल 19 जून 2026 शुक्रवार आपके लिए कैसा होने वाला है और कहां खुशकिस्मती आप पर मेहरबान होने के लिए तैयार है आइए जानते हैं।

Rashifal 19 June 2026 में क्या करें मेष राशि

गणेश जी की पूजा करने से शुक्रवार को किस्मत बदल सकती है। मेष राशि के जातक तनाव की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं लेकिन कुछ लोगों के साथ आपका रिश्ता काफी मजबूत होने वाला है। नई गाड़ी खरीदने के लिए आपकी प्लानिंग आज सफल होने वाली है। बिजनेस और पढ़ाई के लिए उत्तम समय बताया गया है।

वृष राशि के लिए जाने उपाय

राशिफल 19 जून 2026 में वृष राशि के जातक को नींद पूरी करने की सलाह दी जाती है। बिजनेस में लेनदेन से बचकर रखने की जरूरत है। गणेश भगवान को 21 दुर्वा चढ़ाने से फायदा हो सकता है। वही रोमांटिक लाइफ काफी खुशनुमा बेचने वाली है। आपने जो सोचा है वह पूरा करेंगे।

मिथुन राशि को कैसे हो सकता फायदा

बिजनेस में मिथुन राशि के जातक को पूरा फायदा मिलने की संभावना है। सेहत के लिए आज दिन मुश्किलें ला सकती है। नौकरी में मेहनत करने से ही फायदा मिलेगा तो वहीं पार्टनर के साथ रिश्ता काफी रोमांटिक होने वाला है। पीपल के पेड़ में दिया जलाने से आपको लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि के लिए जाने राशिफल 19 जून 2026

कर्क राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। हनुमान जी की पूजा करने से फायदा हो सकता है। परिवार के साथ रिश्ते को मजबूत करने का समय है तो वहीं बेरोजगार लोगों को फायदा हो सकता है।

सिंह राशि को कहां मिलेगा धोख़ा

सिंह राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो परिवार की जिम्मेदारी उठाने से ही आपको लाभ मिल सकता है। मां दुर्गा की पूजा करने से फायदा होगा तो वही सेहत के लिहाज से भी दिन मिला-जुला रहने वाला है। प्यार और पार्टनर को लेकर संभलकर रहने की जरूरत है नहीं तो आप धोखा खा सकते हैं।

राशिफल 19 जून 2026 में कन्या राशि की क्या है किस्मत

कन्या राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो बिजनेस और पैसों को लेकर कोई भी फैसला आपके लिए मुश्किलें ला सकती है। शक और गलतफहमी आपसी रिश्ते को हिला कर रखने के लिए काफी है। घोड़े के नाल घर में लाने से फायदा हो सकता है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि किस उपाय को कर सकते हैं आप

तुला राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो राशिफल 19 जून 2026 में हनुमान जी की पूजा करने से फायदा हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप मस्ती करेंगे तो नौकरी में भी आपको नए अवसर मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। आज जो भी करें सोच समझकर करें।

जानें वृश्चिक राशि के लिए क्या है किस्मत में

वृश्चिक राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो गणेश जी को दुर्गा चढ़ाने से फायदा हो सकता है। आज व्यर्थ के भाग दौड़ से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत के लिहाज से दिन उत्तम है तो बिजनेस में कोई भी काम करने से पहले सोच समझ कर ही फैसला लें नहीं तो नुकसान मिलने की पूरी संभावना है।

राशिफल 19 जून 2026 में क्या करें धनु राशि


मिट्टी के बर्तन में अनाज दान करने से धनु राशि के जातक को फायदा हो सकता है। मौसमी बीमारियों से पीड़ित होने की संभावना है तो संतान संबंधी खुशखबरी आज मिल सकती है। बिजनेस में कोई भी इन्वेस्टमेंट करने से नुकसान हो सकता है तो विद्यार्थियों को मेहनत करने से ही फायदा हो सकता है।

मकर राशि के लिए जानें किस्मत की दशा

मकर राशि के जातकों के लिए राशिफल 19 जून 2026 की बात करें तो सुबह शाम कपूर जलाने से घर से नकारात्मकता दूर हो सकती है। पार्टनर के साथ रोमांटिक लाइफ बिताएंगे। सेहत के लिहाज से सतर्क रहने की जरूरत है तो आमदनी के साथ-साथ खर्च बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। विदेश यात्रा के भी योग दिखाई दे रहे हैं।

कुंभ राशि को कहां है शुक्रवार को फ़ायदा

कुंभ राशि के जातक वाहन चलाने में सावधान रहे क्योंकि दुर्घटना की आसार दिखाई दे रहे हैं। घर के मंदिर में दो लौंग और सुपारी रखे फायदा होगा। वाहन खरीदने की भी संभावना नजर आ रही है तो लोगों के बीच आपकी इज्जत बढ़ने वाली है। बिजनेस में भी लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

मीन राशि के लिए क्या है भाग्य का हाल

मीन राशि के लिए राशिफल 19 जून 2026 की बात करें तो शुक्रवार को सुंदरकांड का पाठ करने से फायदा हो सकता है। समाज में पहचान हासिल करेंगे। विदेश में नौकरी मिलने के आसार का दिखाई दे रहे हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने वाली है तो वहीं बिजनेस में फायदे हो सकते हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 19 June 2026

जून 18, 2026

Anurag Dhanda

जून 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 18, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 18, 2026