---Advertisement---

Rashifal 23 August 2026: रविवार को आर्थिक स्थिति से लेकर प्यार में कहां लकी है दिन, जानें गृहणी और विद्यार्थियों के लिए क्या है खास

Rashifal 23 August 2026: 12 राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है शनिवार का दिन और कहां आपको भाग्य से साथ तो कहा परेशानी हाथ आ सकता है। आइए जानते हैं आपके लिए किस्मत की दशा क्या बता रहा है दिन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 23 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 23 August 2026: सावन मास शुक्ल पक्ष द्वादशी चंद्रमा धनु राशि की तरफ संचार करने वाला है और ऐसे में रविवार को भाग्य आपके लिए अलग-अलग दिशाओं में मोड लेने के लिए तैयार है। मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए कैसा होने वाला है भाग्य और किस्मत की क्या मेहरबानी होने वाली है। कहां आपको सावधान रहने के लिए कहा गया है तो कहां आपको फायदे दिखाई दे सकते हैं। आइए जानते हैं आपके लिए राशियों का योग क्या बताया गया है।

क्या है Rashifal 23 August 2026 में जानें भाग्य

राशिफल की दशा की बात करें तो मेष राशि के लिए मौज मस्ती से भरा हुआ दिन रह सकता है। परिवार के साथ रिश्ता काफी मजबूत होगा और काम में सफलता मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करने वाले हैं।

वृष राशि के लिए रविवार का योग

वृष राशि के जातक के लिए अगर राशिफल 23 अगस्त 2026 की बात करें तो मेहनत की वजह से आपके काम की सराहना होगी। ऑफिस में आपको तारीफ मिलने वाली है। शिक्षा के मामले में सफलता मिलने की पूरी संभावना है तो आर्थिक स्थिति भी काफी फायदेमंद बताया जा रहा है। हर खुशी आपको मिलने वाली है।

मिथुन राशि के लिए भाग्य का जानें कमाल

मिथुन राशि के जातक आज नौकरी में काफी अच्छे ऑफर मिलने की संभावना दिखाई दे रही है तो विद्यार्थियों के लिए सफलता से भरा हुआ दिन रहने वाला है। रविवार को ऑफिस में आपका काम की सराहना होने वाली है तो परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

कर्क राशि के लिए राशिफल 23 अगस्त 2026

कर्क राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें हैं तो अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। बच्चे के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी बताया गया है। मान सम्मान में आज वृद्धि होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। फिजूल खर्ची पर ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशि के लिए क्या है किस्मत

राशिफल 23 अगस्त 2026 में सिंह राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो सफलता मिलने से आज कोई नहीं रोक सकता है। परिश्रम करने से ही फायदा हो सकता है। ऑफिस में पॉलिटिक्स से दूर रहने की सलाह दी जाती है। बिजनेस में अपनों से धोखा मिलने की प्रबल संभावना है तो संभाल कर रहे। प्यार में धोखा मिल सकता है।

जानें कन्या राशि के लिए किस्मत

कन्या राशि के जातक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आज रंग ला सकती है। सेहत का ख्याल रखना जरूरी बताया गया है तो आर्थिक रूप से आज आपको कोई परेशानी नहीं होने वाली है। नई शुरुआत करने के लिए आज का समय काफी अच्छा बताया गया है।

तुला राशि के लिए कहां है खतरा

तुला राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो आज तनाव की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से आपको फायदा हो सकता है। इसके अलावा आज जो भी करें सोच समझकर ही करें क्योंकि आपके लिए आज मुश्किल है। फिजूलखर्ची आने वाली है।

 

वृश्चिक राशि के लिए जानें किस्मत के इशारे

वृश्चिक राशि के लिए राशिफल 23 अगस्त 2026 की बात करें तो नेगेटिविटी को अपने पर हावी न होने दे। गुस्से की वजह से आप अपना को खो सकते हैं। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं तो ऐसे में योग करने की सलाह दी जाती है। मेडिटेशन से फायदा हो सकता है।

धनु राशि के लिए क्या है भाग्यफल

धनु राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो पार्टनर के साथ आज दिल खोलकर बातचीत करें क्योंकि इसकी वजह से आपको फायदा हो सकता है। अगर आप भविष्य के बारे में सोच रहे हैं तो आज जो भी प्लानिंग करेंगे उसका लाभ मिलने वाला है। ऑफिस और बिजनेस के लिए उत्तम समय बताया गया है।

मकर राशि के लिए रविवार का योग

मकर राशि के जातक आपके काम की आज प्रशंसा होने वाली है। परिवार में अपनों का साथ मिलने वाला है। शॉपिंग के लिए जा सकते हैं लेकिन फिजूल खर्ची से सावधानी बरतें वैसे निवेश के लिए आज का समय काफी उत्तम है। फायदा हो सकता है।

कुंभ राशि के लिए क्या है सावधानी

कुंभ राशि के लिए किस्मत की बात करें तो सेहत का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है तो धन कमाने के लिए आज काफी खास समय बताया गया है। किसी मेहमान के आने की वजह से घर में खुशियों का माहौल बना रहने वाला है तो वाणी पर संयम बरतने की जरूरत है।

राशिफल 23 अगस्त 2026 में मीन राशि की किस्मत


मीन राशि के जातक जॉब में तरक्की के लिए नए रास्ते मिल सकते हैं। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है तो वहीं बिजनेस में आज लाभ मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पुराने किए हुए इन्वेस्टमेंट से लाभ मिल सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 23 August 2026

अगस्त 22, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 22, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 22, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 22, 2026

कल का मौसम 23 August

अगस्त 22, 2026