---Advertisement---

Rashifal 26 May 2026: एकादशी के दिन इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान! जानिए मंगलवार को किनके बिगड़ेंगे बने हुए काम, देखें भाग्य का खेल

Rashifal 26 May 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए कैसा रहने वाला है आपका दिन और कहां आपको नुकसान झेलने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है आपका भाग्यफल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 25, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 26 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 26 May 2026: ग्रह और नक्षत्र की चाल बदलने के साथ आपकी जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। जहां आपको कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती है। कभी दिन भाग्यशाली होता है तो कभी-कभी किस्मत आपको उल्टा घुमाती है। इस सब के बीच राशिफल 26 मई 2026 मंगलवार की बात करें तो चंद्रमा कन्या राशि की तरफ संचार करने के लिए तैयार है। एकादशी का दिन आपके लिए कैसा होने वाला है। जानते हैं 12 राशि के जातकों के लिए क्या कुछ लेकर खास आया है यह दिन और मंगलवार को किस उपाय को करने से फायदा हो सकता है।

Rashifal 26 May 2026 में मेष राशि की जानें किस्मत

राधा कृष्ण की तस्वीर मेष राशि के जातक अगर आप घर में लगाते हैं तो इससे आपको लाभ मिल सकता है। मां की तबीयत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं तो हार्ट संबंधी मरीज को आज सावधान रहने की जरूरत है। धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे है। जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना नजर आ रही है।

वृष राशि के लिए कहां है फायदा

वृष राशि के जातक को प्यार में धोखा मिल सकता है। वहीं परिवार के साथ दूरियां बढ़ सकती है। आज अगर आप कोई भी काम शुरू करते हैं तो उससे फायदा होगा। बिजनेस में कुछ नुकसान संभव है लेकिन नौकरी में फायदे होंगे। मंगलवार को आप तुलसी के पौधे में सुबह उठकर पानी डालें।

मिथुन राशि के जातक क्या करें

राशिफल 26 मई 2026 में मिथुन राशि के जातक को पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। घर में केले का पौधा लगाने से फायदा होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मिला-जुला रहने वाला है। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेगी और आप दोनों का रोमांस अलग लेवल पर होने वाला है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि के लिए जानें भाग्यफल

भगवान शिव की पूजा करने से कर्क राशि के जातक को फायदा हो सकता है। निवेश के लिए आज का समय उत्तम है। बिजनेस में प्रमोशन के चांसेस दिखाई दे रहे हैं तो स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। पार्टनर का सपोर्ट मिलने वाला है तो आज जो भी करें सोच समझकर करें।

राशिफल 26 मई 2026 में सिंह राशि की जानें किस्मत


सिंह राशि के जातक सूर्य और मां दुर्गा की पूजा करें फायदा होगा। प्यार के लिहाज से दिन अच्छा है तो निवेश में फायदा होगा। सेहत को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। नौकरी में सीनियर से जहां तक हो सके वाद विवाद करने से बचें नहीं तो अपना नुकसान करवा सकते हैं।

कन्या राशि के लिए क्या है किस्मत में

हरि वस्तुओं का दान करना कन्या राशि के जातक के लिए राशिफल 26 मई 2026 में फायदेमंद होने वाला है। किसी अपने की वजह से आज दिल टूट सकता है। पुराने साथियों से मुलाकात आपकी जिंदगी के लिए फायदेमंद है। बिजनेस में भाग दौड़ बनी रहेगी लेकिन उसका फायदा नहीं होगा।आर्थिक परेशानी हो सकती है।

तुला राशि के लिए कहां आ सकती है मुसीबत

माखन मिश्री का भोग लगाने से तुला राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। लड्डू गोपाल की कृपा आप पर बनी रहेगी। नौकरी में सफलता के साथ-साथ सेहत का ध्यान रखना आज जरूरी है। मां का सानिध्य मिलने वाला है। बच्चों की वजह से कुछ परेशानियां हो सकती है तो ऐसे में अपना ध्यान रखें।

कैसे बदले वृश्चिक राशि अपनी किस्मत

वृश्चिक राशि के जातक गणेश जी को दुर्वा चढ़ाने से फायदा होगा। मंगलवार राशिफल 26 मई 2026 में बिजनेस के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है तो नौकरी में सफलता के योग हैं। पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाकर रखने की संभावना नजर आ रही है ।

धनु राशि को कहां लग सकता झटका

धनु राशि के जातक रुद्राभिषेक करवाना फायदेमंद होगा। पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। फिजूल खर्ची पर ध्यान देने की जरूरत है। सिर दर्द और डॉक्टर की वजह से परेशान रह सकते हैं। पहले अटके हुए काम पूरे होंगे तो वहीं परिवार के साथ सामंजस्य से बना कर रखना जरूरी है नहीं तो नुकसान हो सकता है।

मकर राशि के लिए क्यों अनलकी है मंगलवार

मकर राशि के जातक के लिए मंगलवार यानी एकादशी का व्रत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं तो सेहत के लिए आज कुछ मुश्किलें आ सकती है। बिजनेस में नुकसान संभव है तो प्यार में भी धोखा मिलेगा। लेनदेन को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

राशिफल 26 मई 2026 में कुंभ राशि की किस्मत

कुंभ राशि के जातक की बात करें तो सेहत आज आपका हितकारी है तो रिश्तेदारों से विश्वास टूट सकता है। घर की तिजोरी में लाल कपड़ा रखने से लाभ मिल सकता है। आज आप चोटिल हो सकते हैं इसलिए वाहन चलाने से पहले सावधान रहें। अंजान लोगों पर भरोसा करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

मीन राशि के लिए कैसा है मंगलवार

मीन राशि के जातक राशिफल 26 मई 2026 की बात करें तो आपके लिए आज का दिन बहन के साथ रिश्ता खराब कर सकता है। गणेश भगवान को लड्डू का भोग लगाने से फायदा हो सकता है। नौकरी में लाभ मिलने के साथ-साथ प्रमोशन के योग नजर आ रहे हैं तो भाग्य का साथ मिलने वाला है। निवेश करना आज के लिए उत्तम रहेगा।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 26 May 2026

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026

CM Mohan Yadav

मई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 25, 2026