---Advertisement---

Rashifal 29 June 2026: सोमवार को किन जातकों की निकलेगी लॉटरी तो किनके जेब से फिसलेंगे पैसे, अलर्ट हो जाएं ये 4 राशियों के लोग

Rashifal 29 June 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए आखिर कैसा होने वाला है सोमवार का दिन जहां पूर्णिमा लगने वाला है। इसके साथ ही किस उपाय को करने से फायदा हो सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 29 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 29 June 2026: क्या आप भी राशियों में यकीन करते हैं। ऐसे में आपको यह जान लेना जरूरी होता है कि आखिर क्या करने से फायदा हो सकता है। हर दिन राशियों के लिए अलग-अलग किस्मत की दशा होती है और ऐसे में यह जानना जरूरी होता है कि आपके लिए क्या कह रहा है भाग्यफल। कहां आपको सावधान रहने से परिणाम मिल सकते हैं तो कहां गुस्से की वजह से आप अपना सब कुछ हार सकते हैं। 12 राशि के जातकों के लिए किस्मत क्या है खास। आइए जानते हैं आपके लिए कौन से उपाय बताए गए हैं।

Rashifal 29 June 2026 में मेष राशि की किस्मत

मेष राशि के जातक पूर्णिमा के दिन आप पीला वस्त्र पहने और दान करें फायदा होगा। विदेश जाने के लिए रास्ते खुल सकते हैं। बिजनेस में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी तो पार्टनर के साथ रोमांस काफी खास रहने वाला है तो परिवार के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

वृष राशि के लिए जानें किस्मत

वृष राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो राशिफल 29 जून 2026 में शंख को भर के मंदिर में रखने से फायदा हो सकता है। नौकरी में लाभ मिलने के साथ-साथ भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती है। निवेश करने से आज का दिन आपके लिए उत्तम है।

मिथुन राशि के लिए क्या है खास

मिथुन राशि के जातक सोमवार को पुरानी चली आ रही समस्याएं खत्म होगी। रोमांस शादीशुदा जिंदगी के लोगों के लिए चरम पर रहने वाला है। बेल का पौधा अगर किसी मंदिर में लगाएंगे तो फायदा होगा। इसके साथ ही घर में नन्हे मेहमान के आने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

कर्क राशि के लिए क्या है भाग्य का कमाल

सुहागन को हरे रंग की चूड़ी दान करने से राशिफल 29 जून 2026 में कर्क राशि के जातकों को फायदा हो सकता है। समाजिक कार्यों में आपकी संलिप्तता को लेकर लोग आपकी सराहना करते हुए नहीं थकेंगे। इसके अलावा कर्क राशि के जातक किसी से दिल लगाने से पहले 100 बार सोचें।

सिंह राशि के लिए क्या है राशिफल 29 जून 2026 की स्थिति

सिंह राशि के जातक सूर्य को जल चढ़ाएं फायदा होगा।इसके अलावा पार्टनर की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज दिल से ज्यादा दिमाग से काम लेने की जरूरत है नहीं तो नुकसान हो सकता है। खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। लाल रंग पहनना आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

कन्या राशि के लिए क्यों लकी है दिन

पैसे की चली आने वाली समस्याएं कन्या राशि के लिए आज खत्म होने वाली है लेकिन आपकी किस्मत आप पर मेहरबान नहीं है। क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करके से आपको फायदा हो सकता है। दुर्गा जी के 108 नाम का जाप करने से उपाय लाभ मिलने की संभावना है। बिजनेस में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।

तुला राशि के लिए क्या है राशिफल 29 जून 2026

तुला राशि के जातक मान सम्मान में वृद्धि होने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। सफेद कपड़े पहने लाभ मिलेगा तो वहीं परिवार में पार्टनर के साथ तनाव की वजह से आपकी दूरियां भी बढ़ सकती है। बड़ी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे और बिजनेस में आर्थिक स्थिति आपके लिए फायदेमंद नहीं है।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है भाग्य का हाल

बैंक में काम कर रहे हैं लोगों के लिए वृश्चिक राशि मेहरबान है। संतान की वजह से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहन से सहयोग मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। दुर्गा में बीज मंत्र का जाप करें फायदा होगा तो वहीं नीला रंग पहनने से लाभ मिलने वाला है।

धनु राशि के लिए क्या है योग

राशिफल 29 जून 2026 में धनु राशि के जातक प्रमोशन के चांस दिखाई दे रहे हैं तो आय में भी बढ़ोतरी होगी। तुलसी को दिया जलाने से फायदा हो सकता है तो दोस्त की वजह से खुशियां दोगुनी हो सकती है। दोस्ती और प्यार के बीच एक फासला रखें नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

मकर राशि के लिए कहां भाग्य है मेहरबान

बिना मतलब आज कोई भी काम ना करें। मकर राशि के जातक आराम पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। शक की वजह से आपका रिश्ता खराब हो सकता है। शनि यंत्र धारण करें लाभ मिलेगा। वहीं आपके काम की हर जगह तारीफ होने वाली है। पार्टनर के साथ रोमांस बढ़ेगा।

कुंभ राशि के लिए क्या है खास

दुर्गा जी के 108 नाम का जाप करने से लाभ मिल सकता है। नारंगी रंग आपके लिए शुभ है। घर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज फायदा हो सकता है तो सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। लव मैरिज के लिए आज का दिन उत्तम है।

मीन राशि के लिए कहां लकी है सोमवार

राशिफल 29 जून 2026 में मीन राशि के जातक कोई भी फैसला बिना सोचे समझे ना लें। आज आपके पार्टनर के साथ रिश्ता काफी खास रहेगा। आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026