---Advertisement---

2024 Yamaha TMAX 560 स्पोर्टी स्कूटर का किंग 560cc धांसू इंजन के साथ क्या लेगा एंट्री ! जानें डिटेल्स

2024 Yamaha TMAX 560: ग्लोबल टू-व्हीलर मार्केट में यामाहा (Yamaha) की तगड़ी मार्केट है। ऐसे में जापानी कंपनी यामाहा ने हाल में अपने अपकमिंग स्कूटर को प्रदर्शित किया है। 2024 Yamaha TMAX560 स्कूटर में काफी स्पोर्टी लुक दिया गया है। जापान में इसे दो रंगों में उतारा गया है। मैट ब्लैक और मैट डार्क रेडिश ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 2, 2024 11:34 पूर्वाह्न

2024 Yamaha TMAX 560
Follow Us
---Advertisement---

2024 Yamaha TMAX 560: ग्लोबल टू-व्हीलर मार्केट में यामाहा (Yamaha) की तगड़ी मार्केट है। ऐसे में जापानी कंपनी यामाहा ने हाल में अपने अपकमिंग स्कूटर को प्रदर्शित किया है। 2024 Yamaha TMAX560 स्कूटर में काफी स्पोर्टी लुक दिया गया है।

जापान में इसे दो रंगों में उतारा गया है। मैट ब्लैक और मैट डार्क रेडिश ग्रे कलर शामिल है। इसमें शानदार डिजाइन के साथ ढेर सारी खूबियां दी गई है। आइए जानते हैं कि क्या है इसकी पूरी डिटेल।

2024 Yamaha TMAX 560 की लीक खूबियां

यामाहा के इस स्कूटर में बोल्ड और अग्रेसिव फ्रंट लुक दिया गया है। एलईडी लाइटिंग के साथ गोल्ड फिनिश टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स सस्पेंशन मिलता है। वहीं, रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन आता है। स्कूटर के आगे की तरफ ट्रांसपेरेंट विंडस्क्रीन, प्लश सीट्स, फ्रंट व्हील में ड्यूल डिस्स ब्रेक, रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक और ड्यूल चैनल एबीएस के साथ काफी कुछ दिया गया है।

2024 Yamaha TMAX 560 के संभावित स्पेक्स

यामाहा ने इसमें 7 इंच की टीएफटी डिस्प्ले, इलेक्ट्रकली ऑपरेटिड विंडस्क्रीन, हीटेड सीट्स, क्रूज कंट्रोल, 15 लीटर का फ्यूल टैंक और 220किलोग्राम स्कूटर का वजन है। स्कूटर में 560cc का ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये 47.6bhp की पावर, 55.7nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें सीवीटी ड्राइव सिस्टम मिलता है।

भारत में इस स्कूटर की कीमत 8 लाख रुपये तक हो सकती है। फिलहाल इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026