---Advertisement---

Toyota Century SUV में मिल सकते हैं एडवांस लग्जरी फीचर्स, Bentley Bentayga से मुकाबला करने के लिए जल्द लेगी ग्रैंड एंट्री!

Toyota Century SUV: जापानी कार कंपनी टोयोटा मोटर्स जल्द ही अपने पोर्टफोलियों में एक नई सेडान एसयूवी को शामिल करेगी। ऑटो मार्केट में चल रही खबरों की मानें तो टोयोटा की इस नई सेडान एसयूवी का नाम सेंचुरी (Toyota Century SUV) हो सकता है। टोयोटा ने इस नई कार को लाने की जानकारी अपने अनवील ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 26, 2023 11:04 पूर्वाह्न

Toyota Century SUV
Follow Us
---Advertisement---

Toyota Century SUV: जापानी कार कंपनी टोयोटा मोटर्स जल्द ही अपने पोर्टफोलियों में एक नई सेडान एसयूवी को शामिल करेगी। ऑटो मार्केट में चल रही खबरों की मानें तो टोयोटा की इस नई सेडान एसयूवी का नाम सेंचुरी (Toyota Century SUV) हो सकता है। टोयोटा ने इस नई कार को लाने की जानकारी अपने अनवील कार्यक्रम में दी थी। आपको बता दें कि टोयोटा का सेंचुरी ब्रांड काफी पुराना और फेमस कार मॉडल है। ऐसे में इसे नई जनरेशन के साथ ये सेंचुरी बैज के साथ आएगी।

Century SUV को लेकर Toyota की योजना

सेंचुरी की बिक्री फिलहाल जापान के घरेलू बाजार में होती है। मगर अब कंपनी ने इसे एक ग्लोबल ब्रांड बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। इस एसयूवी को जापान से बाहर बेचा जाएगा, ताकि दुनियाभर में सेंचुरी ब्रांड का नाम बढ़ें। टोयोटा ने इससे पहले अपने क्राउन ब्रांड का विस्तार भी इस तरह से किया था। क्राउन ब्रांड उत्तरी अमेरिका के साथ कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: 2023 Royal Enfield Continental GT 650 बाइक देती है सेफ राइडिंग और कंफर्ट फीलिंग, खासियतों पर फिदा हो जाएंगे आप!

Toyota Century SUV की खास जानकारी

बताया जा रहा है कि टोयोटा सेंचुरी ब्रांड के प्लेटफॉर्म को ग्रैंड हाईलैंडर के साथ शेयर करेगी। सेंचुरी मोनोकॉक आर्किटेक्ट का इस्तेमाल करेगी। सेंचुरी एसयूवी ग्रैंड हाईलैंडर के मुकाबले अधिक बड़ी और ज्यादा चौड़ी होगी। मगर दोनों का व्हीलबेस बराबर होगा। कंपनी इस कार को ऑफरोडिंग के बजाय शहरी इलाकों में ट्रैवल करने के लिए तैयार करेगी। इसमें पहले से अधिक फीचर्स और लग्जरी बनाया जाएगा।

Toyota Century SUV के संभावित फीचर्स

इसके अलावा इसमें क्रोम ग्रिल, एलईडी हैडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, एबियंट लाइटिंग, क्लाईमेट कंट्रोल, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और डिजाइनर व्हील्स दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें मल्टी एयरबैग्स और एडीएएस फीचर्स दिया जाएगा।

Toyota Century SUV की इतनी हो सकती है कीमत

सेंचुरी सेडान एसयूवी फिलहाल वी12 पेट्रोल इंजन के साथ आती है। मगर इस इंजन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। नई सेंचुरी में पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दिया जाएगा। वहीं, इसकी कीमत 1.11 करोड़ हो सकती है। इस कार का मुकाबला बेंटली बेंटाग्या एसयूवी से हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक जानकारी इसकी लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।

ये भी पढ़ें: Amazon Sale: गैस का झंझट खत्म! Electric Cooker पर मिनटों में पकेगा आपका फेवरेट खाना, डील जानकर उछल पड़ेंगे आप!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026

Kia Sorento Hybrid

अप्रैल 13, 2026

Maruti Suzuki Brezza Facelift

अप्रैल 12, 2026