---Advertisement---

OLA से दस कदम आगे निकला Ather ला रहा तगड़ा Family Electric Scooter, जानें कब होगा लॉन्च

Ather Family Electric Scooter को लेकर कंपनी की तरफ से बड़ा एलान हुआ है, जिसकी काफी चर्चा होने लगी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 22, 2023 1:42 अपराह्न

Ather Family Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Ather Family Electric Scooter: भारत में अपने दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से लोगों के दिलों पर राज करने वाली कंपनी एथर बहुत जल्द देश का पहला फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आ रही है। इसकी जानकारी खुद कंपनी के प्रमुख तरुन मेहता ने खुद एक्स पर दी है। उन्होंने बताया है कि, साल 2024 में वो फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आ रहे हैं।

Ather Family Electric Scooter आ रहा

उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा कि, “हमें बहुत लोगों को प्यार मिलता है, इसलिए एक ब्रांड के रूप हम पारिवारिक स्कूटर लाना चाहते हैं। हम 2024 में एक फैमिली स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इसे आपके पूरे परिवार को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो आराम, पर्याप्त आकार और बहुत कुछ प्रदान करता है – सभी एक शानदार पैकेज में लिपटे हुए हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह किफायती हो, जिससे एथर परिवार का अनुभव अधिक लोगों के लिए सुलभ हो सके।

इन वर्षों में, हमने एक मजबूत परिवार बनाया है जो ओजी 450 के डिजाइन और प्रदर्शन को पसंद करता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ स्वच्छ, तेज और न्यूनतम डिजाइन ने अपना स्थान अर्जित किया है। इसलिए, उन लोगों के लिए जो 450X को पसंद करते हैं, हम शीघ्र ही 450 श्रृंखला का विकास प्रस्तुत कर रहे हैं।इसमें सर्वोत्तम श्रेणी की विशेषताएं होंगी जो आपके सवारी अनुभव को फिर से परिभाषित करेंगी। हम 2024 की शुरुआत में लॉन्च कर रहे हैं, और हाँ, यह एक प्रीमियम कीमत के साथ आता है, लेकिन मुझ पर विश्वास करें, यह हर कीमत के लायक है।”

ओला को मिल सकती है कड़ी टक्कर

तरुन मेहता के इस ट्विट पर लोगों की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों का मानना है कि, अगर एथर ये फैमिली स्कूटर ले आता है तो देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी ओला को बड़ा झटका दे सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Classic 350

जुलाई 16, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026