---Advertisement---

Auto Expo 2023 में Tata Sierra EV की हुई मुंह दिखाई, जानें कब होगी लॉन्च और क्या होंगे इसके फीचर्स

Auto Expo 2023: साल 2023 में ऑटो एक्सपो में एक से बढ़कर एक फीचर्स वाली कारों को लॉन्च किया जा रहा है। इसी कड़ी में ऑटो एक्सपो में टाटा की सिएरा ईवी की भी मुंह दिखाई कर दी गई है। टाटा मोटर्स का नाम ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बड़ा नाम है। अब टाटा की सिएरा ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 13, 2023 5:34 अपराह्न

Auto Expo 2023
Follow Us
---Advertisement---

Auto Expo 2023: साल 2023 में ऑटो एक्सपो में एक से बढ़कर एक फीचर्स वाली कारों को लॉन्च किया जा रहा है। इसी कड़ी में ऑटो एक्सपो में टाटा की सिएरा ईवी की भी मुंह दिखाई कर दी गई है। टाटा मोटर्स का नाम ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बड़ा नाम है। अब टाटा की सिएरा ईवी को ऑटो एक्सपो में दिखाया गया है। इसके साथ ही एक खुशखबरी यह भी है कि इसकी डिजाइन कंपनी ने फाइनल कर दी है। इस बात की जानकारी Tata के ग्लोबल डिजाइन के प्रमुख Martin Uhlárik ने दी है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इससे जुड़ी कई चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: BAJAJ PULSAR की बादशाहत को खत्म कर ROYAL ENFIELD HUNTER 350 ने गाड़े झंडे!, ऐसे बनी BIKE OF THE YEAR

क्या होंगे फीचर्स?

अगर इसके फीचर्स की बात करें तो बता दें कि सिएरा के मूल रियर फिक्स्ड ग्लास डिजाइन में ग्लॉस ब्लैक ट्रिम दिया गया है जो इसमें भी दिया जा सकता है। इसमें फिक्स्ड ग्लास रूफ की जगह पैनोरमिक सनरूफ दी जा सकती है। यह 5 सीटर हो सकती है। यह SUV 4.4 मीटर लंबी हो सकती है। यह 400 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज दे सकती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर हो सकती है। इसमें पार्किंग सेंसर, 8 एयरबैग्स और सेमी ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम दिया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसके फीचर्स नहीं बताए गए हैं। ऊपर दिए गए फीचर्स कार में दिए जा सकते हैं इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं।

कैसा हो सकता है डिजाइन

अगर इसकी डिजाइन के बारे में बात करें तो बता दें कि Tata Sierra साल 2020 में अनावरण की गई टाटा एसयूवी से काफी अलग है। कंपनी ने इसकी डिजाइन को ऑटो एक्सपो में दिखाया है। इसका डिजाइन एक आकर्षक लुक देता है।

कब होगी लॉन्च?

अभी इसकी लॉन्चिंग डेट सामने नहीं आई है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे साल 2025 में लॉन्च किया जा सकता है।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026