---Advertisement---

Honda City Facelift लॉन्च से पहले जानें 3 सबसे पावरफुल विकल्प, खरीदने से पहले देखें फीचर्स की तुलना

Honda City Facelift: होंडा सिटी फेसलिफ्ट 22 मई 2026 को लॉन्च होने वाली है. इसके लीक फीचर्स ग्राहकों को काफी प्रभावित कर रहे हैं. यहां जानें होंडा की इस कार के 3 बेस्ट विकल्प.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 18, 2026 3:33 अपराह्न

Honda City Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Honda City Facelift: होंडा सिटी फेसलिफ्ट 22 मई 2026 को लॉन्च हो रही है. ये एक सेडान है, जो पहले से ही मार्केट में पेट्रोल-डीजल फ्यूल वेरियंट में मौजूद है. ग्राहकों के बढ़ते प्यार और सेल को देखते हुए कंपनी होंडा की इस प्रीमियम कार में बड़े अपडेट करके पेश कर रही है. इस सेडान में नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड फ्रंट, रियर बंपर, नई फ्रंट ग्रिल और स्लीक LED हेडलैंप्स मिल सकते हैं. इसके साथ ही इसमें  नई 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स मिलने की उम्मीद है. इस नई फेसलिफ्ट की संभावित एक्स शोरुम कीमत 13 लाख से लेकर 21 लाख के आस-पास हो सकती है. अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो मार्केट में इस सेडान के पहले से ही मौजूद तीन विकल्प के बारे में जानें. इस गाड़ी का मुकाबला Hyundai Verna, Volkswagen Virtus और Skoda Slavia से होने वाला है.

Honda City Facelift के तीन बेस्ट विकल्प और संभावित तुलना

फीचरHonda City FaceliftHyundai VernaSkoda SlaviaVolkswagen Virtus
इंजन1.5L i-VTEC पेट्रोल / हाइब्रिड इंजन के साथ आ सकती है.1.5L पेट्रोल / 1.5L टर्बो इंजन मिलता है.1. 1.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलता है.1.0L TSI के 3-सिलेंडर मिलते हैं.
पावर121 PS की पावर जनरेट कर सकता है.160 PS पावर को जनरेट करता है.114 bhp की पावर को जनरेट करता है.115 PS की पावर जनरेट करता है.
सेफ्टी फीचर्स4 स्टार सेफ्टी रेटिंग ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में मिली है.5 स्टार Global NCAP क्रैश टेस्ट की रेटिंग मिली हुई है.5 स्टार Global NCAP क्रैश टेस्ट की रेटिंग मिली हुई है.5 स्टार Global NCAP क्रैश टेस्ट की रेटिंग मिली हुई है.
ADAS लेवलADAS लेवल 1 की सेफ्टी मिल सकती है.लेवल 2 ADAS मिलता है.लेवल 2 ADAS मिलता है.ADAS लेवल नहीं मिलता है.
यूनिक फीचर्सलेन वॉच और सनरूफ यूनिक फीचर के तौर पर मिल सकता है.वेंटीलेटेड सीटें, कूर्व्ड डिस्प्ले सबसे यूनिक फीचर्स हैं.एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी और Simply Clever सबसे यूनिक फीचर्स हैं.Cylinder Deactivation फीचर, 521 लीटर बूट स्पेस, 179 mm ग्राउंड क्लियरेंस.

 

Honda City Facelift और Hyundai Verna , Skoda Slavia और Volkswagen Virtus की एक्स शोरुम कीमत के संभावित फर्क

Honda City Facelift की संभावित एक्स शोरुम कीमत 13 लाख से 21 लाख हो सकती है.Hyundai Verna 11 लाख से लेकर 18 लाख के आस-पास की एक्स शोरुम कीमत में आती है.Skoda Slavia भी 11 लाख से लेकर 19 लाख के आस-पास की एक्स शोरुम कीमत में आती है और Volkswagen Virtus की एक्स शोरुम कीमत 12 लाख से लेकर 20 लाख के आस-पास हैं. इन चारों गाडियों के फीचर्स और कीमत को देखते हए कोई भी खरीद सकते हैं.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

अगस्त 15, 2026

Hero Xtreme 125R

अगस्त 13, 2026