---Advertisement---

मार्केट में नए लुक के साथ धूम मचाने आ गई Bolero Neo Limited Edition, खासियत देख कहेंगे वाह…

Bolero Neo Limited Edition: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भारतीय बाजार में नई बोलेरो नियो लिमिटेड एडिशन (Bolero Neo Limited Edition) को लॉन्च कर दिया है। यह एमयूवी मौजूदा वेरिएंट बोलेरो N10 से लगभग 29000 रुपये मंहगी है। भारतीय कार बाजार में इस नए एडिशन वाली बोलेरो की कीमत 11.50 लाख रुपये ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: जनवरी 26, 2023 12:04 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 26, 2023 12:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bolero Neo Limited Edition: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भारतीय बाजार में नई बोलेरो नियो लिमिटेड एडिशन (Bolero Neo Limited Edition) को लॉन्च कर दिया है। यह एमयूवी मौजूदा वेरिएंट बोलेरो N10 से लगभग 29000 रुपये मंहगी है। भारतीय कार बाजार में इस नए एडिशन वाली बोलेरो की कीमत 11.50 लाख रुपये (एक्स-शोरुम) है। इस नई महिंद्रा बोलेरो नियो लिमिटेड एडिशन में कॉस्मेटिक बदलाव भी किये गए हैं।

ये भी पढ़ें: SUZUKI ACCESS 125 BLUETOOTH स्कूटर को खरीदने का बेहतरीन मौका, मात्र 12000 रुपये में लाएं घर

Bolero Neo Limited Edition की क्या है स्पेसिफिकेशन?

Engine1493CC
Power100 bhp @ 3750 rpm
Torque260 Nm @ 1750 rpm
Mileage17.2 kmpl
Emission TypeBS 6
Fuel Capacity50 litres
Fuel TypeDiesel

Bolero Neo Limited Edition में क्या है खास?

बात करें बोलेरो नियो लिमिटेड एडिशन में आने वाले फीचर्स की तो इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के बिना 6.7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। इसके साथ ही इसमें क्रूज कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा के अलावा  स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल और महिंद्रा ब्लूसेंस कनेक्टिविटी ऐप भी आता है। इस नई एडिशन वाली बोलेरो में 1493CC का mHawk डीजल इंजन ही दिया गया है और यह इंजन मौजूदा बोलेरो में भी आता है। इस इंजन की ताकत की बात करें तो यह 100BHP के साथ में  260Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रासंमिशन देखने को मिलता है।

कीमत

यह कार स्पेशल एडिशन के अलावा चार वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह कार 9.48 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की शुरूआती कीमत से 11.99 लाख रुपये (एक्स शोरुम) की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं इन सभी वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन देखने को मिलता है।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Suzuki Sales May 2026

जून 1, 2026

Tata Motors Sales in May 2026

जून 1, 2026

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026