---Advertisement---

ये कर लिया तो, सर्दियों में कभी दुखी नहीं करेगी आपकी Electric car!

electric car को सर्दियों में इस्तेमाल करते कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। इससे रेंज सही रहती है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 12, 2023 5:27 अपराह्न

car
Follow Us
---Advertisement---

Electric car: सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों में कई तरह की समस्या आ सकती हैं। अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक कार है तो सर्दियों में आपको भी कुछ ऐसे उपाय करने चाहिए जिससे गाड़ी की बैटरी में कोई समस्या ना आए। सर्दियों में पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों की तरह इलेक्ट्रिक गाड़ियों में भी रेंज की समस्या आ सकती है। फुल चार्ज होने के बाद भी इस तरह की समस्याएं आ सकती हैं। ज्यादा सर्दियों में बैटरी गर्म होने में ज्यादा समय लगाती है। जिसकी वजह से बैटरी की स्पीड कम हो जाती है। इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए आप कुछ उपायों को फॉलो कर सकते हैं। जिसके बाद आपकी गाड़ी में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी।

खुले में गाड़ी न छोड़ें

सर्दियों में जहां तक हो सके बाहर अपनी गाड़ी को खड़ा नहीं करना करना चाहिए।इससे गाड़ी की बैटरी ठंडी हो जाती है। जिसको गर्म होने में समय लगता है। इससे गाड़ियों की रेंज की क्षमता घट जाती है। इसके साथ ही गाड़ी को चार्ज होने में समय भी लगता है और बिजली भी ज्यादा खर्च होती है।

केबिन गर्म करना

इलेक्ट्रिक कार में चार्जर लगाते हुए केबिन को गरम कर लेना चाहिए। ईवी के हीटर का ज्यादा इस्तेमाल करने से बैटरी खराब होने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही एसी की बजाय हीटेड सीट्स के फीचर का यूज करने से बैटरी लंबे समय तक ठीक रहती है।

फास्ट चार्जर के इस्तेमाल से बचें

इलेक्ट्रिक गाड़ियों को फास्ट चार्जर से चार्ज करने से बचना चाहिए। क्योंकि ये बैटरियां लीथियम-आयन बैटरी से बनी होती हैं। ऐसे में अगर आप सर्दियों के आप बार-बार फास्ट चार्जर से गाड़ी को चार्ज करते हैं तो इसकी बैटरी खराब हो सकती है।

ज्यादा सामना भरने से बचें

इलेक्ट्रिक गाड़ियों मे जहां तक हो सके ज्यादा सामान भरने से बचना चाहिए। इससे गाड़ी पर असर पड़ता है। इसलिए जब भी किसी लंबी यात्रा पर जा रहे हो तों गाड़ी में ज्यादा सामान भरने से बचना चाहिए।

ड्राइवर असिस्ट सिस्टम का इस्तेमाल

सर्दियों में गाड़ी की रेंज बढ़ाने के लिए ड्राइवर असिस्ट सिस्टम का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि ठंड ज्यादा होने से गाड़ी को गर्म होने में समय लगता है। जिसका असर गाड़ी की बैटरी पर पड़ता है. इसलिए जहां तक हो सके गाड़ी को ड्राइवर असिस्ट सिस्टम पर चलाना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026