---Advertisement---

MG Comet EV से भी छोटी कार Fiat Topolino EV मचाएगी धूम-धड़ाका! 45KM की टॉप स्पीड के साथ मिल सकते हैं ये धांसू स्पेक्स

Fiat Topolino EV: भारत समेत दुनिया की कई बड़ी और स्टार्टअप्स कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों पर काफी जोर रही हैं। ऑटो सेक्टर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग ने कंपनियों को नए मॉडल लाने पर मजबूर कर दिया है। यही वजह है कि कंपनियां अपने पोर्टफोलियों को बढ़ाने का काम कर रही हैं। ऐसे में कई ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 2, 2023 11:48 पूर्वाह्न

Fiat Topolino EV
Follow Us
---Advertisement---

Fiat Topolino EV: भारत समेत दुनिया की कई बड़ी और स्टार्टअप्स कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों पर काफी जोर रही हैं। ऑटो सेक्टर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग ने कंपनियों को नए मॉडल लाने पर मजबूर कर दिया है। यही वजह है कि कंपनियां अपने पोर्टफोलियों को बढ़ाने का काम कर रही हैं। ऐसे में कई कंपनियां अपने मशहूर वेरिएंट को इलेक्ट्रिक अवतार में ला रही हैं।

Fiat Topolino EV की जानकारी

इसी बीच एक इटैलियन ऑटो कंपनी फिएट (Fiat) अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लाने की तैयारी कर रही है। इंटरनेट पर इसकी एक फोटो काफी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इस कार का नाम Topolino EV है। Fiat की ये कार एक माइक्रो EV कार होगी। Topolino EV की फोटो देखकर कहा जा रहा है कि कंपनी अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में धमाका करने वाली है। जानकारी से पता चलता है कि ये कार एमजी मोटर्स की कॉमेट ईवी से भी छोटी होगी। इस माइक्रो ईवी कार में 2 लोग ही बैठ पाएंगे। जानिए क्या इसकी पूरी जानकारी।

ये भी पढ़ें: Suzuki Hayabusa में मिलती है 300KM की टॉप स्पीड और कई धाकड़ फीचर्स, इसकी कीमत में खरीद लेंगे Hyundai Verna!

Fiat Topolino EV के संभावित स्पेक्स

खबरों की मानें तो Topolino EV को फिएट 500 से मिलता-जुलता है। इस कार में एक भूरे रंग का कपड़ा, क्रीम रंग की अपहोस्ट्री और बीच रेडी 500 जौली पर पुराने खुले स्लाइट्स दिए जा सकते हैं। इस कार के ड्राइवरट्रेन की बात करें तो इसमें सिट्रोएन पिंट साइज ड्राइवरट्रेन दिया जाएगा। इसकी रेंज को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये कार एक बार फुल चार्ज होने के बाद 74KM की रेंज मिलेगी। इसकी टॉप स्पीड 45KM की हो सकती है।

कार के बारे में कंपनी ने क्या कहा

वहीं, फिएट ने इस कार को लेकर कहा है कि हमें उम्मीद है कि इस कार को यूथ काफी पसंद करेंगे। हमने इस कार को शहर के लोकल कामों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसका डिजाइन और फीचर्स काफी यूनिक है। कंपनी को उम्मीद है कि युवा इस कार पर दिलचस्पी दिखाएंगे। दावा किया जा रहा है कि इस कार को साल 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है। इस कार की कीमत की कोई सूचन नहीं है।

ये भी पढ़ें: सबसे बड़ी डिस्प्ले के साथ आ रहा है Motorola Razr 40 Ultra फोल्डेबल फोन, 165hz की रिफ्रेश रेट और जबरदस्त कैमरा मॉड्यूल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026