---Advertisement---

आ गई फोल्ड होने वाली Electric Car, लुक और रेंज देख खरीदने को हो जाएंगे मजबूर

CT-2 Electric Car: विदेशी इलेक्ट्रिक कार स्टार्टअप सिटी ट्रांसफॉर्मर जल्दी ही मार्केट में अपनी नई फोल्डेबल इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस कार की चेसिस फोल्ड यानी इसकी चौड़ाई कम और ज्यादा हो सकती है। यह कार ट्रैफिक जाम और भीड़-भाड़ वाली जैसी जगहों पर आसानी से निकल सकती है। ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: जनवरी 31, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

CT-2 Electric Car: विदेशी इलेक्ट्रिक कार स्टार्टअप सिटी ट्रांसफॉर्मर जल्दी ही मार्केट में अपनी नई फोल्डेबल इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस कार की चेसिस फोल्ड यानी इसकी चौड़ाई कम और ज्यादा हो सकती है। यह कार ट्रैफिक जाम और भीड़-भाड़ वाली जैसी जगहों पर आसानी से निकल सकती है। मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक साल 2024 में इसे लॉन्च किया जा सकता है। इस कार को बनाने वाली कंपनी इजराइल की एक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता स्टार्टअप सिटी ट्रांसफार्मर कंपनी है। इस कार में 180किमी प्रति चार्ज की रेंज भी मिलने की उम्मीद है। इस इलेक्ट्रिक कार को सबसे पहले यूरोप में उतारा जाएगा। तो आइये देखते हैं कि क्या कुछ होगा इस इलेक्ट्रिक कार में खास।

ये भी पढ़ें: शोरूम पर जाएं और सिर्फ 9000 रुपये में HONDA ACTIVA स्कूटर को घर ले आएं, ऐसे खरीदें

CT-2 Electric Car में ये टेक्निकल स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं

Motor2 Motor of 7.5Kwh
Top Speed90KM
0-505 Seconds
Battery Range180KM
Length2500 MM
width1400 mm (Performance mode)
1000 (City Mode)
height1580 mm
wheelbase1800 mm

CT-2 Electric Car की संभावित कीमत और खासियत

सिटी ट्रांसफॉर्मर कंपनी की CT-2 इलेक्ट्रिक कार की कीमत लगभग 16000 डॉलर यानी करीब 13 लाख रुपये की शुरूआती कीमत से शुरू हो सकती है। CT-2 इलेक्ट्रिक कार का वजन Tata Nano से भी कम है, यह सिर्फ 450 किलो की कार है। सिटी ट्रांसफॉर्मर CT-2 ई-कार की चौड़ाई केवल 1 मीटर है होने के कारण यह भीड़-भाड़ वाली जगहों और संकरी गलियों से आसानी से निकल जाती है। यह एक सामान्य बड़ी कार से चार गुणा छोटी है।

CT-2 Electric Car की टॉप स्पीड

इस आने वाली सिटी ट्रांसफॉर्मर CT-2 कार में एक ड्राइवर के साथ में एक पैसेंजर भी बैठ सकता है। इसमें दो तरह के ड्राइविंग मोड देखने को मिलते हैं, जिसमें से एक है परफॉर्मेंस मोड और दूसरा है सिटी मोड। सिटी मोड में इस कार की चौडाई कम हो जाती है। कंपनी ने इसकी किमी रेंज को लेकर कहा है कि यह ईवी एक बार चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस कार की परफॉर्मेंस मोड में टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटे है।

ये भी पढ़ें: SAMSUNG GALAXY Z FOLD 4 और SAMSUNG Z FLIP 4 को फ्री में पाने का है बेहतरीन मौका, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Scram 450

अप्रैल 25, 2026

BMW F 450 GS

अप्रैल 24, 2026

MG Majestor

अप्रैल 23, 2026

Bajaj Pulsar NS 400Z

अप्रैल 22, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अप्रैल 22, 2026

Tesla Model Y L

अप्रैल 22, 2026