---Advertisement---

Hero Karizma XMR 210 बाइक की शाही एंट्री बढ़ाएगी बड़ी कंपनियों की टेंशन! लुक से लेकर फीचर्स तक मचा सकते हैं बवाल

Hero Karizma XMR 210: देश की मशहूर बाइक कंपनी हीरो अपनी नई बाइक को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। इस बाइक का डिजाइन और फीचर्स की थोड़ी जानकारी सामने आई है। आप भी जानें क्या है इसकी खूबियां और संभावित कीमत।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 28, 2023 1:11 अपराह्न

Hero Karizma XMR 210
Follow Us
---Advertisement---

Hero Karizma XMR 210: देश के मोटरसाइकिल सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प की दमदार बाइक करिज्मा एक्सएमआर (Hero Karizma XMR 210) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मार्केट से लेकर सोशल मीडिया तक हीरो की अपकमिंग बाइक छाई हुई है। हीरो की इस बाइक को 29 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी हीरो ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर दी है। साथ ही इसका टीजर भी जारी किया हुआ है। इस बाइक का डिजाइन और स्टाइल काफी शानदार रहने वाला है। जानें क्या है इसकी खूबियां।

Hero Karizma XMR 210 Expected Specifications

Hero Karizma XMR 210 में सपोर्टी डिजाइन के साथ अग्रेसिव लुक देखने को मिल सकता है। इसमें शार्प लाइन के साथ ऑल क्रीसिस बॉडी वर्क दिया जा सकता है। इस बाइक में एलईडी हैडलैंप के साथ एलईडी टेललैंप मिलेगा। इसके साथ टर्न इंडीकेटर, एबियंट लाइट सेंसर और बाइक में स्पिलट सीट सिस्टम आ सकता है। बाइक को फुल फेयरिंग लुक के साथ अग्रेसिव फ्यूल टैंक आएगा। बाइक में LED स्क्रीन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी जाएगी। हीरो की अपकमिंग बाइक येलो और रेड कलर ऑप्शन में आ सकती है।

Hero Karizma XMR 210 Expected Engine

हीरो की इस बाइक में 210cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड तकनीक के साथ इंजन मिल सकता है। इतनी क्षमता पर ये 25bhp की पावर और 20nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ ड़्यूल चैनल एबीएस भी दिया जाएगा। इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं। बाइक के फ्रंट व्हील पर टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में एडजेस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन आ सकता है।

फीचर्सHero Karizma XMR 210
इंजन210cc
ताकत25bhp
टॉर्क20nm
ब्रेकिंग सिस्टमडिस्क ब्रेक

Hero Karizma XMR 210 Expected Price

हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210 की एक्सशोरूम कीमत 2 लाख रुपये हो सकती है। मार्केट में इसका मुकाबला Suzuki Gixxer SF 250, Bajaj Pulsar RS 200 और Yamaha R15 बाइक से हो सकता है। हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि हीरो की अपकमिंग बाइक करिज्मा एक्सएमआर 210 मॉडल होगी या नहीं। इसके लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026