---Advertisement---

Hero Splendor का सबसे किफाएती वेरिएंट कितनी माइलेज देता है? खरीदने से पहले इन 3 बातों का रखें ध्यान

Hero Splendor: हीरो स्प्लेंडर का सबसे किफाएती वेरिएंट कितनी माइलेज देता है? अगर आप इसे खरीदनी की सोच रहे हैं, तो पहले इन 3 बातों का खास ध्यान रखें। इससे आपको चुनाव करने में आसानी होगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 7, 2025 6:53 अपराह्न

Hero Splendor
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor: रोजाना ऑफिस जाना हो या फिर किसी काम के लिए बाइक का इस्तेमाल करना हो। दिमाग में सबसे पहले बाइक की माइलेज ही ध्यान में आती है। अगर मोटरसाइकिल बढ़िया माइलेज देती है, तो राइडर को काफी शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है। ऐसे में आपकी परेशानी का हल है हीरो स्प्लेंडर बाइक। जी हां, हीरो मोटोकॉर्प की धुरंधर बाइक में गजब की माइलेज मिलती है। हीरो स्प्लेंडर का सबसे किफाएती वेरिएंट अगर खरीदना हो, तो कितनी माइलेज मिलेगी। आइए नीचे खबर में जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।

Hero Splendor की माइलेज कितनी है?

आपको बता दें कि हीरो स्प्लेंडर बाइक का सबसे किफाएती वेरिएंट प्लस DRUM BRAKE OBD2B है। ‘Bikewale’ के मुताबिक, हीरो स्प्लेंडर प्लस लगभग 63KMPL की माइलेज दे सकता है।

Photo Credit: Hero MotoCorp

हीरो स्प्लेंडर के खास फीचर्स

अगर आप Hero Splendor प्लस DRUM BRAKE OBD2B वेरिएंट को खरीद रहे हैं, तो आपको इसके फीचर्स को जरूर जानना चाहिए। हीरो मोटोकॉर्प ने इसमें इंटीग्रेटिड ब्रेकिंग सिस्टम का फीचर दिया है। इससे बाइक के आगे और पीछे के पहिए पर बराबर पावर पड़ती है। इसके साथ i3S टेक्नोलॉजी को जोड़ा गया है। इस खूबी से बाइक की फ्यूल एफिशियंसी बेहतर होगी। इस मोटरसाइकिल में xSens FI टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलती है। यह इंटेलीजेंस सेंसर बेस्ड तकनीक है। इससे बाइक को बेहतर पिकअप क्षमता मिलती है।

हीरो स्प्लेंडर का दमदार इंजन

वहीं, Hero Splendor Plus DRUM BRAKE OBD2B वेरिएंट में 97.2cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 10.3bhp की ताकत और 8.05nm का टॉर्क पैदा करता है। यह बाइक 4 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आती है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लस
इंजन97.2cc
पावर10.3bhp
टॉर्क8.05nm
गियरबॉक्स4 स्पीड मैन्युअल
माइलेज63KMPL

हीरो स्प्लेंडर के सबसे किफाएती वेरिएंट का दाम?

अगर Hero Splendor Plus DRUM BRAKE OBD2B वेरिएंट के प्राइस की बात करें, तो आपको 79426 रुपये एक्सशोरूम कीमत के तौर पर देने होंगे। यह कीमत दिल्ली के लिए है। अन्य राज्यों में इसका दाम अलग-अलग हो सकता है। हीरो मोटोकॉर्प इस दमदार बाइक पर 5 साल की वारंटी भी प्रदान करती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026