---Advertisement---

बोल्डर ग्राफिक्स और फुल फेयर्ड लुक में लॉ़न्च से पहले ही छा गई Hero Xtreme 200S 4V Bike, जानिए कीमत और फीचर्स की डिटेल

Hero Xtreme 200S 4V: हीरो की इस बाइक में बोल्डर ग्राफिक्स और फुल फेयर्ड लुक दिया गया है। लॉन्च से पहले ही इसकी डिटेल सामने आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 25, 2023 6:56 अपराह्न

Hero Xtreme 200S 4V
Follow Us
---Advertisement---

Hero Xtreme 200S 4V: भारतीय वाहन सेक्टर में हीरो मोटोकॉर्प एक जाना-पहचाना नाम है। ऐसे में जब भी हीरो के किसी नए मॉडल की जानकारी सामने आती है तो ऑटो सेक्टर से लेकर लोगों के बीच इसकी खूब चर्चा होने लगती है। इसी कड़ी में हीरो (Hero Xtreme 200S 4V) की एक नई बाइक जल्द ही पेश होने वाली है। अगर खबरों की मानें तो हीरो की इस बाइक में काफी धमाकेदार फीचर्स दिए जाएंगे।

Hero Xtreme 200S 4V 2023 की जानकारी

आपको बता दें कि हीरो की एक बाइक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि हीरो एक्सट्रीम 200 एस4वी बाइक को नए डिजाइन के साथ डीलरशिप पर देखा गया है। ऐसे में इस खबर के बाहर आते ही बाइक मार्केट में तहलका मच गया है। अगर आप इस बाइक के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि इस बाइक का लुक फुल फेयर्ड है। वहीं, बाइक को पीला कलर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस बाइक में पहले से अधिक बोल्डर ग्राफिक्स दिए गए हैं। डबल टोन कलर के साथ आने वाली इस बाइक में पीला और काले रंग का कॉम्बीनेशन दिया गया है। इसमें सिंगल पोड एलईडी हैडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, ब्लूटूथ के साथ इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, मस्कुलर फ्यूल टैंक, 17 इंच के अलॉय व्हील और स्टेप अप सीट दी गई है।

Hero Xtreme 200S 4V 2023 के संभावित फीचर्स

मॉडलHero Xtreme 200S 4V
इंजन199.6
ताकत18.8bhp
टॉर्क17.3nm
गियरबॉक्स5 स्पीड

 

हीरो की इस बाइक में 199.06cc का सिंगल सिलेंडर दिया जा सकता है। इसमें एयर और कूल्ड लिक्विड तकनीक दी जा सकती है। 4 वॉल्व के साथ इसमें 18.8bhp की ताकत दी जा सकती है और 17.3nm का टॉर्क मिल सकता है। 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ इस बाइक को बीएस-6 के साथ पेश किया जा सकता है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.4 लाख रुपये हो सकती है। दावा किया जा रहा है कि इस बाइक को अगले साल मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। मगर अभी तक कंपनी की तरफ से आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: NOTHING PHONE 1 और INFINIX ZERO ULTRA में कौन सा स्मार्टफोन है ज्यादा दमदार, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक की पूरी जानकारी

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026

Nissan Tekton

जून 23, 2026

Skoda Slavia Facelift

जून 22, 2026

Tata Sierra EV

जून 20, 2026