---Advertisement---

80KM की रेंज के साथ Honda लॉन्च कर सकता है दो Electric Scooters, कम दाम में मिल सकते हैं कमाल के फीचर्स

Honda Electric Scooters: जापान की लोकप्रिय ऑटो कंपनी होंडा अक्सर अपने वाहनों में काफी शानदार फीचर्स देने के लिए जानी जाती है। ऐसे में होंडा ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों का पेटेंट करवाया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ही स्कूटरों में काफी अनोखी खूबियां दी जाएंगी। जानिए इनमें क्या ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 3, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Honda Electric Scooters
Follow Us
---Advertisement---

Honda Electric Scooters: जापान की लोकप्रिय ऑटो कंपनी होंडा अक्सर अपने वाहनों में काफी शानदार फीचर्स देने के लिए जानी जाती है। ऐसे में होंडा ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों का पेटेंट करवाया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ही स्कूटरों में काफी अनोखी खूबियां दी जाएंगी। जानिए इनमें क्या कुछ खास होगा।

Honda Dax e और Zoomer e Electric Scooters की जानकारी

आपको बता दें कि होंडा के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों के नाम Honda Dax e और Honda Zoomer e रखा गया है। दावा किया जा रहा है कि इनमें 80KM की रेंज मिल सकती है। वहीं, इनकी टॉप स्पीड 25KM की प्रति घंटा होगी।

ये भी पढ़ें: Suzuki Hayabusa में मिलती है 300KM की टॉप स्पीड और कई धाकड़ फीचर्स, इसकी कीमत में खरीद लेंगे Hyundai Verna!

Honda Dax e और Zoomer e की खूबियां

इन दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटरों को देखने पर पता लगता है कि ये अभी तक पूरी तरह से तैयार नहीं किए गए हैं। होंडा ने इन दोनों ही स्कूटरों में बॉश हब मोटर दी है। इसके साथ इनका डिजाइन काफी अनोखा बनाया गया है। इसकी अधिकतम रफ्तार 25KM  प्रति घंटा है। इससे ये पता लगता है कि इन दोनों को बिना किसी रोड टैक्स दिए चलाया जा सकेगा। इसके साथ ही इनकी पंजीकरण की भी कोई जरूरत नहीं होगी।

Honda Dax e और Honda Zoomer e के स्पेक्स

Honda Dax e इलेक्ट्रिक स्कूटर में हाई सेट हैंडलबार के साथ सिंगल हैंडलैंप्स दिया गया है। इसमें सिंगल सीट के साथ डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक ससपेंशन दिया गया है। अलॉय व्हील्स के साथ इसमें टूबूलर स्पाइन दिया गया है। वहीं, Honda Zoomer e इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक बाहरी फ्रेम, दो हैडलैंप्स, अलॉय व्हील्स के साथ डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके साथ ही ड्यूल कोल साइड स्पिरिंग सस्पेंशन दिया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि होंडा ने अभी तक भारतीय बाजार में पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश नहीं किया है। ऐसे में क्या Honda Dax e और Honda Zoomer e पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर हो सकते हैं। वैसे अभी तक इसकी कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: iPhone 15 के इस स्पेशल फीचर को जानकर खुद को खरीदने से रोक नहीं पाएंगे आप! इग्नोर करना है मुश्किल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026