---Advertisement---

आकर्षक डिजाइन के साथ लॉन्च हुई Honda Scoopy, स्मार्ट फीचर्स के आगे क्या Activa हो जाएगी फेल?

Honda Scoopy: दुनिया की मशहूर ऑटो कंपनी होंडा अब धीरे-धीरे अपने टू-व्हीलर सेगमेंट को मजबूत कर रही है। देश में सबसे ज्यादा स्कूटर बेचने वाली कंपनी Honda इन दिनों अपने खास टू-व्हीलर की वजह से चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, होंडा ने Honda Scoopy को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके लुक पर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 16, 2023 4:32 अपराह्न | Updated: मार्च 26, 2023 6:46 अपराह्न

Honda Scoopy
Follow Us
---Advertisement---

Honda Scoopy: दुनिया की मशहूर ऑटो कंपनी होंडा अब धीरे-धीरे अपने टू-व्हीलर सेगमेंट को मजबूत कर रही है। देश में सबसे ज्यादा स्कूटर बेचने वाली कंपनी Honda इन दिनों अपने खास टू-व्हीलर की वजह से चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, होंडा ने Honda Scoopy को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके लुक पर काफी ध्यान दिया है, इसीलिए इसका डिजाइन काफी शानदार नजर आ रहा है। इसमें काफी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। ये एक्टिवा को टक्कर दे सकती है।

यूथ कस्टमर्स को किया गया टारगेट

Honda Scoopy की खास बात है कि होंडा ने इसे पुरुष और महिला दोनों के हिसाब से तैयार किया है। इसके पीछे कंपनी का सीधा टारगेट टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना बताई जा रही है। वहीं, कंपनी ने यूथ कस्टमर्स का भी काफी ध्यान रखा है।

ये भी पढ़ें: 2023 Hyundai Verna vs Honda City Facelift: किस सेडान को खरीदने में होगा फायदा, जानिए बेहतर ऑप्शन

Honda Scoopy के फीचर्स

Honda Scoopy को काफी फंकी लुक दिया गया है। कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पेश किया है, जो कि आज के यूथ को काफी पसंद आता है। इस स्कूटर में ओवल शेप में LED हेडलाइट्स, LED लाइटिंग और टर्न इंडीकेटर दिए गए है। इसमें सीट को इस तरह से तैयार किया गया है कि ट्रैवल के दौरान अधिक थकान महसूस नहीं हो। कंपनी ने इस 8 कलर ऑप्शन के साथ उतारा है। इसमें फोन चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट और स्मार्ट की भी मिलती है।

इंजन 109.5CC
ताकत 9bhp
टॉर्क 9.3nm
व्हील्सअलॉय व्हील्स

Honda Scoopy की कीमत

वहीं, होंडा ने इसमें 109.5CC का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। इसमें ये 9bhp की ताकत और 9.3nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। 95 किलोग्राम के वजन के साथ इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील दिए गए है। इसमें 4.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस स्कूट के फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक मिलेंगे। ये स्कूटर 65 से 70km प्रतिलीटर चल सकता है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे 1.17 लाख रुपये भारतीय रुपये के हिसाब से पेश किया गया है।

भारतीय बाजार में जल्द होगा पेश

आपको बता दें कि कंपनी ने इस स्कूटर को फिलहाल इंडोनेशिया के बाजार में पेश किया है। कहा जा रहा है कि कंपनी ने इसके नाम को भारतीय बाजार में भी पेटेंट करा रखा है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस स्कूटर को आने वाले समय में भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:  15000 से कम में खरीदें 49999 रुपये वाला Infinix Zero Ultra 5G स्मार्टफोन, 200MP का कैमरा आपकी कर देगा बल्ले-बल्ले

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026

Royal Enfield Electric Bike

फ़रवरी 24, 2026