---Advertisement---

Hyundai Creta Adventure Edition के आने से Kia Seltos और Maruti Suzuki Grand Vitara की बढ़ सकती है परेशानी, जानें लीक डिटेल्स

Hyundai Creta Adventure Edition: साउथ कोरिया की मशहूर ऑटो मेकर कंपनी हुंडई मोटर्स अपने कई नए धांसू वेरिएंट को लाने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में इन दिनों एक नई कार का नाम काफी उठ रहा है। हम कंपनी की फेमस एसयूवी क्रेटा की बात कर रहे हैं। दरअसल दावा किया जा रहा ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 29, 2023 11:31 पूर्वाह्न

Hyundai Creta Adventure Edition
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta Adventure Edition: साउथ कोरिया की मशहूर ऑटो मेकर कंपनी हुंडई मोटर्स अपने कई नए धांसू वेरिएंट को लाने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में इन दिनों एक नई कार का नाम काफी उठ रहा है। हम कंपनी की फेमस एसयूवी क्रेटा की बात कर रहे हैं। दरअसल दावा किया जा रहा है कि हुंडई क्रेटा का एक नया वर्जन हुंडई क्रेटा एडवेंचर एडिशन (Hyundai Creta Adventure Edition) लाने वाली है। वहीं, अपकमिंग एसयूवी को लेकर कई तरह की जानकारियां चर्चा में बनी हुई हैं। जानिए क्या है इसकी फुल इंफोर्मेशन।

Hyundai Creta Adventure Edition की जानकारी

कई खबरों में बताया गया है कि हुंडई क्रेटा के नाइट एडिशन की एडवेंचर एडिशन ला रही है। दावा किया जा रहा है कि इस नई एसयूवी में कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेगा। कहा ये भी जा रहा है कि इस कार को नए कलर ऑप्शन रेंजर खाकी रंग में मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी में नए ब्लैक रुफ के साथ ड्यूल टोन फिनिश मिल सकता है।

Hyundai Creta Adventure Edition की संभावित खूबियां

हुंडई क्रेटा एडवेंचर एडिशन को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें नए और पहले से बेहतर बंपर और फ्रंट लुक मिल सकता है। इस कार में नई ग्रिल और नया रियर बंपर देखने को मिल सकता है। इसमें अलॉय व्हील्स के साथ ब्लैक आउट ट्रीटमेंट दिया जा सकता है। इसके साथ ही ऑल ब्लैक इंटीरियर थीम दी जा सकती है। इसमें हैडरेस्ट के साथ नए डोर सील्स मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि इसमें एडिशन बैजिंग देखने को मिल सकती है।

Hyundai Creta Adventure Edition अनुमानित पावरट्रेन

एडवेंचर एडिशन में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 टर्बो डीजल इंजन दिया जाएगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए जा सकते हैं। इस एसयूवी को साल 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। इस एसयूवी का मुकाबला 10.87 लाख से लेकर 16.77 लाख तक हो सकती है। इसका मुकाबला किआ सेल्टॉस और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से हो सकता है। हालांकि, इस बारे में कंपनी ने कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026