---Advertisement---

OMG! सिंगल चार्ज पर 540km की रेंज से दौड़ने वाली Kia EV 9 Electric SUV के लिए महिला ने झेला 10 लाख वोल्ड का करंट, देखें Video

Kia EV 9 Electric SUV: देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में कई सारी देसी और विदेशी कंपनियां एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करते रहते हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों पर बढ़ती डिमांड को देखते हुए आने वाले समय में कई सारी इलेक्ट्रिक कार, बाइक्स ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 26, 2023 5:55 अपराह्न

Kia EV 9 Electric SU
Follow Us
---Advertisement---

Kia EV 9 Electric SUV: देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में कई सारी देसी और विदेशी कंपनियां एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करते रहते हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों पर बढ़ती डिमांड को देखते हुए आने वाले समय में कई सारी इलेक्ट्रिक कार, बाइक्स , स्कूटर और साइकिल सहित तमाम तरह के वाहन लॉन्च होंगे। इस बीच साउथ कोरिया की ऑटो कंपनी Kia बहुत जल्द अपनी Kia EV 9 Electric SUV लॉन्च करेगी। इसका ग्राहक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब उनका इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। बहुत जल्द इलेक्ट्रिकोनिक वाहनों को पसंद करने वाले लोगों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। वैसे तो ऑटो एक्सपो 2023 में इस कार की पहली झलक देखी गई थी। लेकिन अब इस कार का प्रमोशन करने के लिए कंपनी ने अनोखा तरीका निकाला है।

Kia EV 9 Electric SUV के लिए महिला को लगा करंट

आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस कार का प्रमोशन करने के लिए मॉडल को 10 लाख वॉल्ट का इलेक्ट्रिक करंट दिया गया। ये करेंट Kia EV 9 Electric SUV के प्रमोशन के दौरान इवेंट पर दिया गया। फिलहाल मॉडल ने सेफ्टी सूट पहना था, जिसके कारण वह पूरी तरह से ठीक है। ब्रिटिश मॉडल और टीवी प्रेजेंटर जोडी किड ने इस कारनामे को सबसे सामने किया था। इसके बारे में एक यूटयूब वीडियो में दिखाया गया है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है।

Kia EV 9 Electric SUV के फीचर्स

फीचर्सKia EV9
बैटरी76.1kwh -99.8kwh
रेंज540km
ताकत380bhp
चार्जर800 वोल्ट की फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट
खासियत15 मिनट की चार्जिग पर 239 किमी की रेंज

इसके इंटीरियर की अगर बार करें तो इसमें इंस्ट्रूमेंटेशन, इंफोटेनमेंट और 14-स्पीकर मेरिडियन साउंड सिस्टम दोनों के लिए पैनोरमिक डिस्प्ले जैसे खास फीचर्स मिल सकते हैं। इसके साथ ही इसमें यूनिक डिजाइन भी मिल सकता है।Kia EV 9 Electric SUV कार की कीमत को लेकर भी कोई ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है लेकिन इसे 60 से 90 लाख रुपए तक की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस कार को सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा उसके बाद भारत में ग्राहकों को ये खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस कार का इंतजार 2024 और 2025 तक करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026