---Advertisement---

Hyundai Creta को इन धाकड़ फीचर्स से टक्कर देगी Kia Seltos Facelift! खासियत देख हो जाएंगे फिदा

Kia ने अपनी मिड साइज एसयूवी Seltos Facelift को अमेरिका में लॉन्च कर दिया है और कंपनी ने इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव भी किए गए हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 14, 2023 12:05 अपराह्न | Updated: अप्रैल 14, 2023 12:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kia Seltos Facelift: Kia ने अपनी मिड साइज एसयूवी Seltos Facelift को अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं और जल्द ही कंपनी इस कार की लॉन्चिंग भारत सहित कई कई अन्य देशों में भी कर सकती है। कंपनी ने यह कार पांच वैरिएंट में लॉन्च की है जिसमें LX, EX, S, X-line और SX हैं और इसका LX बेस वैरिएंट और SX टॉप वैरिएंट है। तो जानिए कि क्या फीचर्स को इस कार में जोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें: Tata Punch और Maruti Brezza के लिए क्या आफत बनेंगे Citroen C3 Shine के ये फीचर्स, इन खासियतों से है मालामाल

Kia Seltos Facelift का पावरट्रेन

नई Kia Seltos Facelift में दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें पहला 2 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन आता है जो 146 hp की मैक्सिम पावर और 179 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरे इंजन की बात करें तो इसमें 1.6 लीटर का टर्बाचार्ज्ड 4-सिलेंडर इंजन का ऑप्शन मौजूद है और यह इंजन 195hp की अधिकतम पावर के साथ में 264.4Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करता है।

CarKia Seltos Facelift
Engine2 Liter & 1.6 Liter
Power146hp & 195hp
Torque179Nm & 264.4Nm
Transmission6-Speed Automatic
FeaturesVertical out ice cube LED lights, new grille, new 18 inch alloy wheels, sleek headlights, 10.25 inch dual panoramic display,

 

Kia Seltos Facelift में ये किए गए बदलाव

Kia Seltos Facelift में कंपनी ने वर्टिकल आउट आइस क्यूब LED लाइट्स, नई ग्रिल, नए 18 इंच अलॉय व्हील्स, स्लीक हेडलाइट्स के साथ में 10.25 इंच का ड्यूल पैनोरमिक डिस्प्ले को शामिल किया गया है। ये कार 13 कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं मौजूदा Kia Seltos फेसलिफ्ट में किआ कनेक्ट टैलीमैटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, ADAS, सनरूफ और ऑफ रोडिंग के लिए AWD जैसे कई सारे फीचर्स मिलते हैं।

Kia Seltos Facelift कीमत

Kia Seltos Facelift की कीमत की बात करें तो यह अमेरिका में शुरूआती 24390 डॉलर यानी लगभग 20 लाख भारतीय रुपये की कीमत पर लॉन्च की गई है जो कि इसके टॉप वैरिएंट को 24.59 लाख रुपये में पेश किया गया है। भारतीय बाजार में Kia Seltos की टक्कर मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, फॉक्सवैगन टाइगन एमजी एस्टर और स्कोडा कुशॉक जैसी कारों से होता है।

ये भी पढ़ें: ऐसे ही नहीं किंग कहा जा रहा Honda Forza 350 स्कूटर! पावरफुल इंजन और दमदार माइलेज से लाएगा सुनामी

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026