---Advertisement---

छोड़िए छोटी कार का झंझट! Force Citiline Car में एक साथ बैठ सकेंगे 10 लोग, धांसू इंजन देगा गजब की पावर

Force Citiline: भारतीय कार बाजार में एक धांसू इंजन के साथ एक एमयूवी लॉन्च हुई है। इस कार में एक साथ 10 लोग बैठ सकते हैं। इस कार में दमदार इंजन दिया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 19, 2023 12:45 अपराह्न

Force Citiline
Follow Us
---Advertisement---

Force Citiline: भारत में बड़ी कारों मतलब कि एसयूवी और एमयूवी गाड़ियों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कार सेक्टर की एक टॉप कंपनी फोर्स मोटर्स ने भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी धांसू गाड़ी Force Citiline को उतार दिया है। इस गाड़ी की सबसे खास बात है कि ये 10 सीटर कार है। इसका मतलब है कि बड़े परिवार वाले या अपने दोस्तों के साथ किसी बड़े टूर पर जाने के लिए इस गाड़ी का इस्तेमाल किया जा सकता है। जानिए क्या है इस बड़ी कार की खूबियां।

Force Citiline की जानकारी

भारतीय बाजार में फोर्स सिटीलाइन ने एक बढ़िया वापसी की है। आपको बता दें कि इस कार को 10 लोगों के बैठने के लिए बनाया गया है, मगर इसमें आराम से 12 से 13 लोग सफर कर सकते हैं। कंपनी ने फिलहाल इस कार को कमर्शियल सेगमेंट में पेश किया है, मगर इसे जल्द ही नॉन कमर्शियल के लिए भी उतारा जाएगा।

इस कार में पहली रो में 2 लोग, फिर 3 लोग, फिर 2 लोग और चौथी रो में 3 लोग बैठ सकते हैं। इस कार की सभी सीटें फ्रंट फेसिंग है और इसमें सभी पावर विंडों दी गई है, मतलब कि कार की आखिरी रो के लिए भी अलग से एसी वेंट दिया गया है।

Force Citiline के फीचर्स

मॉडलForce Citiline
Engine2393 cc
Max Power91 bhp
Max Torque250 Nm
BrakeFront Disc and Rear Drum
transmission5-speed manual
Seating Capacity10

 

इस MUV गाड़ी में मर्सिडीज बेंज का दमदार 2.6 लीटर का टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस कार में 91bhp की ताकत और 250nm का टॉर्क दिया गया है। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

आपको बता दें कि ये कार ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ नहीं आती है। इस कार में फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया है। ये कार एबीएस ही ईबीडी का फीचर भी दिया गया है। फोर्स कंपनी ने इस कार को 15.93 लाख रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर पेश किया है।

Also Read: मिड रेंज सेगमेंट में वीवो का धमाका, दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए Vivo T2x 5G और Vivo T2 5G स्मार्टफोन

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026