---Advertisement---

Mahindra की किंग कही जाने वाली Scorpio N SUV के बढ़े भाव, खरीदने वालों के अरमानों फिरा पानी

Mahindra ने अपनी एसयूवी कार Scorpio N की कीमत एक बार फिर से बढ़ा दिया है और इस साल में Scorpio N की कीमत में यह दूसरी बढ़ोत्तरी की गई है। इसकी कीमत को 51299 रुपये तक बढ़ाया गया है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 17, 2023 12:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Scorpio N Price Hike: देश की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra ने अपनी नए अवतार वाली एसयूवी कार Scorpio N की कीमत को बढ़ा दिया है। यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने इस गाड़ी की कीमत को बढ़ाया हो इससे पहले भी कंपनी ने Scorpio N की कीमत में इजाफा किया था। इस साल में Scorpio N की कीमत में यह दूसरी बढ़ोत्तरी है और इस एसयूवी की कीमत को 51299 रुपये तक बढ़ाया गया है। यह कार कंपनी ने पिछले साल जून में लॉन्च की थी और तब इस गाड़ी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये थी। बता दें कि इस कार की ऑटो मार्केट में काफी ज्यादा डिमांड रहती है।

ये भी पढ़ें: Skoda Slavia और Kushaq स्पेशल Edition में हुई लॉन्च, खासियतें देख खुल जाएंगी आंखें

Scorpio N की नई कीमत

बात करें Scorpio N की कीमत की तो 51000 रुपये की बढ़ोत्तरी के बाद इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत अब 13.56 लाख रुपये हो गई है। यही कीमत इसके टॉप वेरिएंट Z8L डीजल AT 4WD 7-सीटर में जाने पर 24.51 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक हो जाती है। बता दें कि कंपनी ने Scorpio N पर इस साल जनवरी के महीने में इसके अलग-अलग ट्रिम के हिसाब से इसकी कीमत में 15000 से लेकर 1.01 लाख रुपये तक की बढ़ोत्तरी की थी। इस कार के कुछ वेरिएंट पर करीब 60 हफ्ते से अधिक समय का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

Scorpio N का पावरट्रेन

CarScorpio N
Engine2.2Liter mHawk & 2.0 liter mStallion Turbo Charged Petrol
Power132 PS & 175 PS
Trorque300 Nm & 370 Nm
Transmission6 Speed Manual & Automatic
FeaturesPower Steering, Power Windows Front, Anti Lock Braking System, Air Conditioner, Passenger Airbag, Fog Lights – Front, Alloy Wheels, Multi-function Steering Wheel, Engine Start Stop Button

 

Scorpio N मार्केट में दो इंजन ऑप्शन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें पहला 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन बिक्री के लिए उपलब्ध है, तो वहीं दूसरा 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन आता है। इन दोनों इंजन का पावर आउटपुट 132 PS/300 Nm और 175 PS/370 Nm है। इसमें रियर-व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ 4WD वाला फीचर भी मिलता है। Scorpio N का मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, हुंडई अल्काजार और टाटा सफारी जैसी एसयूवी से होता है। इन सभी में टाटा सफारी ही 2.0 L डीजल इंजन ऑप्शन में आती है।

ये भी पढ़ें: Bajaj Chetak और Simple One में से किसकी बैटरी है ज्यादा दमदार, देखें एक-एक पार्ट की कंपैरिजन

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026